Trending News

सिडनी के बोंडी बीच पर दिनदहाड़े गोलीबारी, 10 की मौत से मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार (14 दिसंबर, 2025) को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में अब तक दस लोगों की मौत की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हथियारबंद हमलावरों ने बीच पर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। रविवार होने के कारण बोंडी बीच पर भारी भीड़ मौजूद थी और छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन के चलते भीड़ अधिक थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिडनी की सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।

news desk

Recent Posts

बेंगलुरु के डे-केयर में मासूमों पर हैवानियत! वॉशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट का पानी मुंह पर मारा, 5 महिलाओं पर केस दर्ज

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से छोटे बच्चों के साथ कथित क्रूरता का बेहद चौंकाने…

8 minutes ago

रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान? ये 6 घरेलू उपाय बालों में लौटा सकते हैं सिल्की शाइन, पहली बार में दिख सकता है फर्क

नई दिल्ली: बदलता मौसम, धूल, प्रदूषण, बार-बार हेयर स्टाइलिंग और गलत हेयर केयर रूटीन बालों…

8 minutes ago

बारिश में चेहरे पर निकल रहे पिंपल्स और दाग-धब्बे? नीम के ये घरेलू तरीके बना सकते हैं स्किन को साफ और चमकदार

नई दिल्ली: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां भी…

10 minutes ago

दिल्ली-यूपी में पहुंचने वाला है मानसून, बिहार समेत 12 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, पालघर में रेड अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार रफ्तार पकड़ रहा है और अब इसके दिल्ली,…

18 minutes ago