Categories: Uncategorized

‘खरगे का मेंटल बैलेंस खो गया’ नड्डा ने अपने आपत्तिजनक बयान पर मांगी माफी


राज्यसभा में आज BJP सांसद जे.पी. नड्डा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर दिये अपने आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी है.
बात कुछ यूं थी कि संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि “ हम सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए लेकिन आप बिहार में चुनाव प्रचार में लगे रहे. क्या यही आपकी देशभक्ति है… अगर आपमें बात सुनने की क्षमता नहीं है, तो आप उस पद पर रहने के लायक नहीं हैं…”

खरगे के इस बयान के बाद नड्डा भड़क गये और सदन में खड़े होकर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खरगे ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है , वो उनके कद से मेल नहीं खाते हैं. इसके आगे उन्होंने खड़गे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं इनकी पीड़ा समझ सकता हूं क्योंकि 11 साल से विपक्ष में बैठने के चलते इन्होनें मेंटल बैलेंस खो दिया है.
जे.पी.नड्डा के इतना कहते ही कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया.
अब नड्डा ने अपने विवादास्पद बयान पर माफी मांगते हुए कहा है कि, “ मैं अपने शब्द वापस लेता हूं. मानसिक असंतुलन नहीं, उसकी जगह भावावेश में जो मल्लिकार्जुन खरगे ने जो शब्द बोले हैं वो उनकी पार्टी और उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते हैं, यही मैं कहना चाहता हूं.”

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

4 minutes ago

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

25 minutes ago

AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, क्या पार्टी में भी होगी छुट्ट ?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

42 minutes ago

दिल्ली: कलयुगी बेटे ने पिता की कनपटी पर तानी बंदूक, लूटे 10 लाख रुपये; दादी के घर से कैश बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने…

3 hours ago

क्या ट्रंप का ईरान जीतने का सपना… सपना ही रह जाएगा?

28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद युद्ध…

3 hours ago

Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन ने वैश्विक बाजारों में…

3 hours ago