सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की नाबालिग लड़की की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस आर्थिक सहायता की घोषणा की है। अखिलेश ने दोबारा से एक प्रतिनिधिमंडल को भेजने की भी बात कही है। आगामी 29 अप्रैल को अखिलेश यादव ने गाजीपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने का भी ऐलान किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को आई-पैड देकर सम्मानित किया।
उन्होंने इंटरमीडिएट में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले अंशिका वर्मा और काशिक वर्मा के साथ हाईस्कूल टॉपर शिखा वर्मा को आई-पैड भेंट किए। साथ ही अखिलेश ने लिफाफे देकर तीनों छात्राओं की हौसला अफजाई भी की।
इसी दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अखिलेश ने कहा, “प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर्स का आभार।
लंबे इतिहास से हम लोग जुड़ने का काम करते आए हैं। मेरी तस्वीर इस किताब में नहीं है, लेकिन इसके विमोचन में हम ही दिखाई देंगे।” उन्होंने बताया कि AMU के एलुमनाई दुनिया भर और भारत की तमाम संस्थाओं में मौजूद हैं।
AMU और BHU से बड़े-बड़े लोग निकले हैं। अखिलेश ने याद दिलाया कि AMU सबसे पहले गाजीपुर में बना था। “जर्जर हो चुकी इमारत के लिए उस समय सपा सरकार ने पचास लाख की मदद भी की थी।
गाजीपुर में कोई पहुंच न पाए, इसके लिए वहां नई धाराएं लगा दी गईं।” उन्होंने ऐलान किया कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी और चार लोगों का प्रतिनिधिमंडल दोबारा भेजा जाएगा।
सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख बोले, “सरकार को कहीं मौका मिल जाए तो सबसे पहले हमारे लोगों को आगे कर धारा लगा देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुना है समाजवादी पार्टी पर एक और FIR हुई है।”
अखिलेश ने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर 24 घंटे में गन्ना किसानों को भुगतान किया जाएगा और ऐसे काम होंगे कि किसान खुशहाल हो जाए।
भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से महिलाओं पर घटनाएं बढ़ी हैं।
“भाजपा वालों से निवेदन है आग लगाना बंद करें। भाजपा कभी महिला आरक्षण के पक्ष में नहीं रही, जबकि महिला आरक्षण तो पास हो चुका है।”
उन्होंने कहा कि यूपी के स्वास्थ्य विभाग को खुद इलाज की जरूरत है। चुनाव खत्म होते ही डीजल, पेट्रोल और खाद्य पदार्थ महंगे होने वाले हैं।
बंदरों को वन विभाग द्वारा मारने की इजाज़त देने के एक आदेश पर पत्रकार द्वारा सवाल के जवाब में अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि “बंदर से हम सब यूपी वाले परेशान हैं। “जिसपर अखिलेश से पूछा गया कि वह किस बंदर की बात कर रहे है, तो उन्होंने कहा कि समझदार को इशारा काफी है।
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की एक और बड़ी खबर सामने आई…
बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” यानी आमिर खान इन दिनों सुपर प्राउड डैड मोड में हैं।…
मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर कब क्या चीज़ वायरल हो जाए, यह किसी को…
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी और वर्सटाइल एक्ट्रेस सारिका के फैंस के लिए एक 'मेजर अपडेट'…
भारतीय जनता पार्टी के लिए साल 2026 'सपनों के सच होने' वाला साल साबित हो…
भारतीय राजनीति में अब सिर्फ रैलियों और चुनावी नतीजों से ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया…