ग्रैंड इवेंट में Aamir Khan पहुंचे छोटे बेटे के साथ
बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” यानी आमिर खान इन दिनों सुपर प्राउड डैड मोड में हैं। मौका था उनके बड़े बेटे जुनैद खान और साउथ सेंसेशन साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के म्यूजिक लॉन्च का। इवेंट तो फिल्म का था, लेकिन हेडलाइंस आमिर खान की पर्सनल लाइफ ने बटोर लीं।
इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज रहीं आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट। गौरी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने बेटे के साथ नज़र आईं। पहली बार पब्लिकली अपने बेटे का हाथ थामे पहुंची गौरी की सादगी ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया।
इवेंट में एक ऐसा पल भी आया जब आमिर खान अपने आंसू नहीं रोक पाए। फिल्म का एक गाना सुनकर वह इतने भावुक हो गए कि उनकी आँखे नम हो गयी थी। माहौल तब और भी खुशनुमा हो गया जब आमिर ने खुद माइक संभाला और स्टेज पर गाना गाया। उनका यह ‘इमोशनल और म्यूजिकल’ अवतार वहां मौजूद गेस्ट्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज था।
बात करें फिल्म की लीड जोड़ी की, तो साई पल्लवी अपनी सिग्नेचर ‘नो-मेकअप’ लुक में बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं। उन्होंने स्काई ब्लू डेनिम जैकेट और स्कर्ट पहनी थी।
जुनैद खान ने भी व्हाइट शर्ट और जींस में अपनी को-स्टार के साथ परफेक्ट ट्विनिंग की। इन दोनों की रिफ्रेशिंग केमिस्ट्री देखकर लग रहा है कि बड़े पर्दे पर कुछ बहुत ही प्यारा देखने को मिलने वाला है।
इस इवेंट में आमिर के छोटे बेटे आज़ाद खान भी कूल लुक में नज़र आए। जुनैद के करियर के इस बड़े दिन पर पूरा परिवार एक साथ खड़ा दिखा। आमिर, गौरी और बच्चों के बीच की यह बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों…
नई दिल्ली: देश में एसिड अटैक की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया…
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग और आपदा…
मुंबई: वरुण धवन, कृति सेनन और निर्देशक अमर कौशिक की एक मुलाकात ने फिल्मी गलियारों…
वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को होने वाले मिड-टर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और…
नई दिल्ली: बिना किसी ठोस वजह के विधायक पद से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने…