Trending News

चर्चा में यूट्यूबर अनुराग डोभाल, डिप्रेशन और सुसाइड की बात फिर आई सामने, एक्टर अली गोनी ने ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें कई चोटें आई हैं। गंभीर हादसे के चलते अनुराग को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल वो आईसीयू में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अनुराग डोभाल को सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है। वह अपने बाइकिंग और व्लॉगिंग वीडियो की वजह से काफी पॉपुलर हैं। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ सड़क हादसा नहीं था, बल्कि उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी।

दरअसल, कुछ दिन पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताई थीं। अनुराग ने कहा था कि वह इन दिनों डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उनके परिवार के साथ रिश्ते खराब हो गए हैं और उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।

अनुराग ने वीडियो में यह भी कहा था कि वह पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। इसी वजह से उनके एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चाएं तेज हो गईं।

इस मामले पर टीवी एक्टर अली गोनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। वायरल वीडियो देखने के बाद उन्होंने लोगों से अनुराग को ट्रोल न करने की अपील की। अली गोनी ने कहा कि अनुराग ने अपने फैंस के साथ ईमानदारी से बताया कि वह किन हालात से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनका मजाक उड़ाना या ट्रोल करना गलत है।

अली गोनी ने कहा कि किसी के निजी पारिवारिक मामलों में दखल देना ठीक नहीं है, लेकिन जब कोई अपनी परेशानी खुलकर बताता है तो उसे समझने और सपोर्ट करने की जरूरत होती है। उन्होंने अनुराग के जल्द ठीक होने की दुआ भी की।

बता दें कि अनुराग डोभाल ने 3 मई 2025 को ऋतिका से शादी की थी। सितंबर में कपल ने बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में अनुराग ने कहा था कि उनकी पत्नी ऋतिका अलग रह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि परिवार के साथ चल रहे विवाद और मानसिक तनाव की वजह से वह काफी परेशान हैं।

news desk

Recent Posts

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 8 ADM और 5 SDM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

3 minutes ago

144Hz डिस्प्ले और 8,000mAh बैटरी वाला Oppo Pad Mini लॉन्च! ₹94,999 कीमत, Snapdragon 8 Gen 5 से लैस इस छोटे टैबलेट में क्या है खास?

नई दिल्ली: प्रीमियम टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो Oppo ने भारतीय बाजार में…

38 minutes ago

‘छी… 100 बार ब्रश करो!’ जब गलती से रवीना टंडन को खलनायक ने कर लिया Kiss, कमरे में जाकर एक्ट्रेस ने कर दी उल्टी

नई दिल्ली: बॉलीवुड में 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रवीना टंडन अपनी…

43 minutes ago

विदुर नीति: सबसे ज्यादा खतरा बाहर वालों से नहीं, अपनों की इन 3 आदतों से होता है! भरोसा करने से पहले पहचान लें ये संकेत

नई दिल्ली: जिंदगी में सबसे ज्यादा भरोसा अक्सर हम अपने परिवार और करीबियों पर करते…

2 hours ago