Trending News

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! फीस बढ़ने से पहले ऐसे घर बैठे करें ऑनलाइन अप्लाई

नई दिल्ली: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की तैयारी कर रहे हैं तो अब देरी करना जेब पर भारी पड़ सकता है। सरकार ने करीब 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बदलाव किया है और 1 जुलाई 2026 से नई दरें लागू होने जा रही हैं। नए नियम लागू होने के बाद अलग-अलग कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने पर 1000 रुपये से 2500 रुपये तक ज्यादा खर्च करना होगा। यह बदलाव नए पासपोर्ट, री-इश्यू, खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट और बच्चों के पासपोर्ट सभी पर लागू होगा।

1 जुलाई से पासपोर्ट फीस में कितना होगा बदलाव?

18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के आवेदकों और एडल्ट कैटेगरी में आवेदन करने वाले 15 से 18 वर्ष के नाबालिगों के लिए 36 पेज वाले नए या री-इश्यू पासपोर्ट पर नॉर्मल प्रोसेसिंग की फीस 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी जाएगी।

इसी कैटेगरी में तत्काल सेवा के तहत 36 पेज पासपोर्ट के लिए अभी 3500 रुपये लिए जाते हैं, लेकिन 1 जुलाई से इसके लिए 5000 रुपये चुकाने होंगे।

60 पेज वाले नॉर्मल पासपोर्ट के लिए मौजूदा 2000 रुपये की जगह 3500 रुपये देने होंगे। वहीं तत्काल सेवा के तहत 60 पेज पासपोर्ट के लिए 4000 रुपये के बजाय 6000 रुपये खर्च करने होंगे।

अगर 36 पेज वाला पासपोर्ट खो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है और तत्काल श्रेणी में दोबारा आवेदन किया जाता है तो अभी 5000 रुपये की फीस लगती है, जो बढ़कर 7000 रुपये हो जाएगी।

माइनर कैटेगरी वालों पर कितना असर?

बच्चों के लिए 36 पेज वाले नॉर्मल पासपोर्ट की फीस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1750 रुपये कर दी जाएगी। वहीं तत्काल श्रेणी में यही फीस 3000 रुपये से बढ़कर 4250 रुपये हो जाएगी।

पासपोर्ट की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं

फीस बढ़ने के बावजूद पासपोर्ट की वैधता अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टैंडर्ड पासपोर्ट पहले की तरह 10 साल तक वैध रहेगा। वहीं नाबालिगों का पासपोर्ट 5 साल तक या फिर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक मान्य रहेगा, जो भी पहले हो।

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं। यहां क्विक लिंक सेक्शन में जाकर पासपोर्ट आवेदन विकल्प चुनें।

इसके बाद अगले पेज पर अपनी जरूरत के अनुसार फ्रेश पासपोर्ट, री-इश्यू, तत्काल या अन्य श्रेणी का चयन करें।

अगर आपका पहले से अकाउंट बना हुआ है तो लॉग-इन करें, अन्यथा नया अकाउंट बनाकर साइन-इन करें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें और फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन से पहले इस बात का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन करते समय बनाया गया पासवर्ड समय-समय पर बदलना जरूरी होता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पासवर्ड एक तय अवधि के बाद एक्सपायर हो सकता है, ऐसे में समय पर उसे अपडेट करना जरूरी है।

vineet verma

Recent Posts

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी…

3 hours ago

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम…

3 hours ago

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार के विधायक का लखनऊ PGI में निधन

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवाद का एक बड़ा स्तंभ ढह गया है।…

3 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! आरोपों से संसद तक कैसे पहुंचेगा मामला, समझें पूरा संवैधानिक रास्ता

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बीच विपक्ष ने उन्हें…

4 hours ago

ट्रंप को जिनपिंग का चीन आने का न्योता, जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति बोले ‘जरूर आएंगे’; आखिर क्या है इस करीबी की वजह?

वॉशिंगटन: अमेरिका दौरे से लौटते वक्त चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 hours ago