Latest News

World PhotoGraphy Day 2025: फोटो प्रदर्शनी में अपनी कौन सी तस्वीर देख मुस्कुरा उठे डिप्टी सीएम!

आज 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर देश-दुनिया के फोटोग्राफर अपनी हजार शब्दों से बंधी तस्वीरों के माध्यम से लोगों को बधाइयों और शुभकामनाओं का संदेश भेज रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में ‘द यूथ फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ समेत देशभर के चुनिंदा फोटोग्राफर्स द्वारा खींची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया. सोमवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी पहुँचकर इस प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने छायाकारों के प्रयास और उनके हुनर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी तस्वीरें कैमरे में कैद करना आसान काम नहीं होता. प्रदर्शनी हॉल में जैसे ही उन्होंने अपनी ही एक तस्वीर देखी, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी और वह मुस्कुराते हुए ‘वाह’ कह उठे.

डिप्टी सीएम फोटो प्रदर्शनी के दौरान

उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर्स फील्ड में रहकर जिस मेहनत और समर्पण से एक-एक क्षण को कैद करते हैं, उसकी झलक इस प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा छायाकारों के साथ खड़ी है और वे अपने निर्धारित कार्यक्रम से लौटकर इस प्रदर्शनी में पुनः आएंगे. प्रदर्शनी में महाकुम्भ के साधु-संतों की दुर्लभ झलकियों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और खेल जगत की शानदार तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया. एसोसिएशन के अध्यक्ष शाहिर सिद्दीकी ने कहा कि आज बच्चों में भी फोटोग्राफी के प्रति रुचि बढ़ती जा रही है और माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को मोबाइल गेम्स से हटाकर फोटोग्राफी जैसे रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें.

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

8 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

11 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

12 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

13 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

14 hours ago