Trending News

क्या IPL 2026 से पहले UP के इस गेंदबाज को जाना पड़ सकता है जेल?

उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान तेज गेंदबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बाएं हाथ के पेसर यश दयाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने 24 दिसंबर 2025 को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे इस खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है।

यह मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन शोषण और बलात्कार के गंभीर आरोपों से संबंधित है। पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है, जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इस बीच आईपीएल को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यश दयाल को आईपीएल फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम में बनाए रखा है। आरसीबी ने उन्हें पिछले सीजन में 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह 2024 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं, लेकिन अब कानूनी पचड़े के चलते उनका आईपीएल भविष्य भी अधर में नजर आ रहा है।

जयपुर महानगर प्रथम की पॉक्सो कोर्ट नंबर-3 की न्यायाधीश अलका बंसल ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।जयपुर महानगर प्रथम की पॉक्सो कोर्ट नंबर-3 की न्यायाधीश अलका बंसल ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों और अब तक की जांच से यह नहीं लगता कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। अदालत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी की भूमिका सामने आई है और उससे आगे की पूछताछ अभी शेष है।


हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि यश दयाल को तुरंत जेल जाना पड़ेगा, क्योंकि उनके पास अभी उच्च न्यायालय में राहत की गुंजाइश मौजूद है। वहीं, इस रेप मामले में फंसने के बाद से यश दयाल क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं।

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

9 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

9 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

9 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

9 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

9 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

9 hours ago