Trending News

लखनऊ में बिना टॉस हुए ही मैच रद्द होने पर क्या फैंस को मिलेगा टिकट का पैसा ? UPCA ने रिफंड प्रक्रिया को लेकर सारी जानकारी दी

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम बुधवार को घने कोहरे और धुंध की चपेट में आ गया, जिसके चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा। दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था, लेकिन मौसम ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

मैच से पहले और निर्धारित समय के दौरान अंपायरों ने कई बार मैदान का मुआयना किया और मौसम की स्थिति का जायजा लिया, लेकिन घने कोहरे के कारण मैदान को खेलने के लिए अनुपयुक्त पाया गया। रात करीब नौ बजे अंपायरों के अंतिम निरीक्षण के बाद यह तय हो गया कि मुकाबला आयोजित नहीं किया जा सकता और अंततः मैच रद्द घोषित कर दिया गया।

मैच देखने के लिए इकाना स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। हजारों क्रिकेट प्रेमी उम्मीद लगाए बैठे थे कि मुकाबला तय समय पर शुरू होगा, लेकिन सूर्यास्त के बाद कोहरे और धुंध ने ऐसा असर दिखाया कि खेल संभव नहीं हो सका। फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक तक देखने का मौका नहीं मिला, जिससे दर्शकों में गहरी निराशा देखी गई।

गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब दक्षिण अफ्रीका की टीम लखनऊ में टी-20 मुकाबला नहीं खेल सकी। इससे पहले कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम को लखनऊ से वापस लौटना पड़ा था।

बिना गेंद फेंके मैच रद्द, क्या मिलेगा टिकट का रिफंड?

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया, तो क्या दर्शकों को टिकट के पैसे वापस मिलेंगे? नियमों के अनुसार, यदि कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बिना टॉस या बिना एक भी गेंद फेंके रद्द होता है, तो दर्शकों को टिकट की पूरी राशि लौटाए जाने का प्रावधान होता है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग के मामले में सुविधा शुल्क (कन्वीनियंस फीस) अलग हो सकता है। रिफंड प्रक्रिया और समयसीमा को लेकर आयोजक या टिकटिंग एजेंसी की ओर से अलग से आधिकारिक सूचना जारी की जाती है।

इस बीच यूपीसीए ने इस मामले में एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कैसे पैसा मिलेगा।

टिकट रिफंड कैसे मिलेगा?

ऑनलाइन टिकट वाले दर्शक
जिन लोगों ने टिकट ऑनलाइन खरीदे हैं, उन्हें टिकट का पैसा उसी तरीके से वापस मिलेगा, जिस तरीके से उन्होंने भुगतान किया था। रिफंड से जुड़ी जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जाएगी। इसलिए दर्शकों से कहा गया है कि वे अपना ईमेल समय-समय पर चेक करते रहें।

ऑफलाइन टिकट वाले दर्शक
जिन दर्शकों ने स्टेडियम के काउंटर से टिकट खरीदा है, वे नीचे दी गई जानकारी के अनुसार रिफंड ले सकते हैं—

  • तारीख: 20, 21 और 22 दिसंबर 2025
  • समय: सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक
  • स्थान: गेट नंबर 2, बॉक्स ऑफिस, इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

रिफंड लेने का तरीका

  • अपना मूल टिकट और पहचान पत्र की कॉपी साथ लेकर आएं।
  • काउंटर पर दिया गया रिफंड फॉर्म भरें और बैंक की जानकारी दें।
  • भरा हुआ फॉर्म और टिकट जमा करें।
  • जांच के बाद पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा

क्या है टिकट रिफंड का नियम?

रात 9 बजकर 25 मिनट पर अंपायरों द्वारा छठी बार मैदान का मुआयना किए जाने के बाद आखिरकार मैच रद्द करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। स्टेडियम से बाहर निकलते समय दर्शकों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी, क्योंकि न केवल उनका समय बल्कि टिकट पर खर्च किया गया पैसा भी व्यर्थ होता नजर आ रहा था।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के अनुसार, यदि कोई मुकाबला रद्द होता है तो दर्शकों को टिकट की पूरी राशि लौटाए जाने का प्रावधान है। वहीं, बीसीसीआई के नियमों के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामलों में केवल बुकिंग शुल्क (कन्वीनियंस फीस) काटकर शेष राशि वापस की जाती है। इस मैच के टिकट का रिफंड दर्शकों को दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच रद्द होने के बाद यह घोषणा की गई कि दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। रिफंड की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है।

जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट खरीदे हैं, उन्हें टिकट की राशि उसी खाते या उसी माध्यम से वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था।
वहीं, जिन्होंने स्टेडियम के टिकट काउंटर से टिकट खरीदा है, वे टिकट वापस करके अपना पैसा ले सकेंगे।

रिफंड के लिए स्टेडियम में 10 अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू होगी। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे अपना टिकट संभालकर रखें, क्योंकि टिकट दिखाने पर ही रिफंड दिया जाएगा।

जिन फैंस को यह चिंता थी कि उनका पैसा डूब गया, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र दर्शकों को उनका पैसा वापस मिलेगा।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

8 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

8 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

8 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

9 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

9 hours ago