Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘तानाशाही मुर्दाबाद’ के नारे क्यों? रियाल की गिरावट और सत्ता का संकट! क्या ईरान एक बड़े विद्रोह की ओर है ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘तानाशाही मुर्दाबाद’ के नारे क्यों? रियाल की गिरावट और सत्ता का संकट! क्या ईरान एक बड़े विद्रोह की ओर है ?
Trending Newsवर्ल्ड

‘तानाशाही मुर्दाबाद’ के नारे क्यों? रियाल की गिरावट और सत्ता का संकट! क्या ईरान एक बड़े विद्रोह की ओर है ?

IpressHouse
Last updated: December 31, 2025 5:08 pm
IpressHouse
Share
‘तानाशाही मुर्दाबाद’ के नारे क्यों?
‘तानाशाही मुर्दाबाद’ के नारे क्यों?
SHARE

ईरान में लोग एक बार फिर सड़कों पर है। तेहरान से लेकर मशहद, इस्फहान, शिराज़, यज़्द और कराज तक दुकानें बंद हैं, छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं और नारों में अब सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के खिलाफ गुस्सा झलक रहा है। पिछले दो दिनों से ईरान के कई शहरों और कस्बों में अराजकता का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में लोग एक सुर में “मुल्ला ईरान छोड़ो” और “तानाशाही मुर्दाबाद” के नारे लगाते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह उन लोगों की आवाज़ है जो अब इस्लामिक रिपब्लिक को नहीं चाहते।

ईरान की आर्थिक हालत इस गुस्से की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। ईरानी रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच चुका है। महंगाई 40 से 50 प्रतिशत के बीच है। खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां और रोज़मर्रा की जरूरतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2025 में रियाल गिरकर लगभग 1.4 मिलियन प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट ने आयात को बेहद महंगा बना दिया और छोटे व्यापारियों को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया। तेहरान के ग्रैंड बाज़ार से शुरू हुआ विरोध इसी आर्थिक हताशा का नतीजा था। हालात बिगड़ने पर सेंट्रल बैंक प्रमुख मोहम्मद रज़ा फ़र्ज़िन को इस्तीफा देना पड़ा, जिसे सरकार की नाकामी के संकेत के तौर पर देखा गया।

लेकिन यह आंदोलन सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं है। यह 1979 की क्रांति के बाद बनी थियोकरेटिक व्यवस्था से उपजी राजनीतिक थकान भी है। प्रदर्शन के दौरान “तानाशाही मुर्दाबाद” के साथ-साथ “लॉन्ग लिव द शाह” जैसे नारे भी सुनाई दिए। कुछ प्रदर्शनकारियों को शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के बेटे के समर्थन में नारे लगाते हुए भी सुना गया। विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं और सीधे तौर पर सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को निशाना बना रहे हैं।

ईरान की मौजूदा स्थिति को अमेरिकी प्रतिबंधों से अलग नहीं देखा जा सकता। 2018 में डोनाल्ड ट्रंप के JCPOA से बाहर आने और “मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी” के बाद से तेल निर्यात, बैंकिंग और डॉलर लेन-देन पर भारी असर पड़ा। 2025 में ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद दबाव और बढ़ा, जिससे विदेशी निवेश ठप हो गया और रियाल फ्री-फॉल में चला गया।

इस बीच गाज़ा युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने ईरान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सैन्य दबाव, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और घरेलू गुस्सा, तीनों ने मिलकर ईरान को संकट के चौराहे पर खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के निर्देश तो दिए हैं, लेकिन सवाल यही है कि क्या जनता अब सिर्फ बयानों से मानेगी? विश्लेषकों के मुताबिक, अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह आर्थिक आंदोलन जल्द ही एक बड़े राजनीतिक संकट में बदल सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ayatollah Khamenei, Down With Dictatorship, Economic Unrest, Gaza War, Global Politics, IndianPressHouse, Inflation Crisis, Iran 2025, Iran Currency Crisis, Iran Economy, Iran News, Iran Political Crisis, Iran Protests, Iran Theocratic Rule, Iran Uprising, Maximum Pressure, Middle East Crisis, Political Unrest, Rial Collapse, Student Protests, Tehran Protests, Trending, Trump Policy
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2025 के वायरल मोमेंट्स महाकुंभ की मोनालिसा से अर्जुन कपूर के मीम तक: 2025 के वो वायरल मोमेंट्स जिन्होंने हिला दिया इंटरनेट
Next Article जूनियर मेन स्टेट हॉकी टूर्नामेंट 2025: स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ चैंपियन

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और अस्तित्व से जुड़ी चुनौतियों के…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए।…

5 Min Read
Trending Newsअन्यबाजार

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2,000 रुपये से अधिक…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?