Trending News

जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले टीम इंडिया का साथ रिंकू सिंह ने क्यों छोड़ा?

मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टी-20 विश्व कप के बीच उन्होंने भारतीय टीम का साथ छोड़ दिया है और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से है, लेकिन इस अहम मैच में उनके खेलने पर संशय बन गया है।

सुपर-आठ चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए जीत बेहद जरूरी है। हालांकि मैच से पहले टीम को रिंकू सिंह के रूप में बड़ा झटका लगा है। एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में टीम का अभ्यास सत्र शुरू हुआ, लेकिन बीच में रिंकू सिंह वहां से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

अब सवाल है कि उन्होंने अचानक टीम क्यों छोड़ी? बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक कारणों से रिंकू सिंह तुरंत घर के लिए रवाना हुए हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह टीम से दोबारा कब जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह ने मंगलवार को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। जहां बाकी खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहा रहे थे, वहीं रिंकू पारिवारिक आपात स्थिति के चलते अचानक घर लौट गए।

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह के पिता खांचेन्द्र सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू को तुरंत टीम कैंप छोड़ना पड़ा।

रिंकू के अचानक टीम से अलग होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के ‘मस्ट-विन’ सुपर-आठ मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और फिलहाल सारी जानकारी बोर्ड के सूत्रों के हवाले से ही सामने आ रही है।

कौन लेगा रिंकू की जगह?

बाएं हाथ के इस फिनिशर के इमरजेंसी में घर लौटने के बाद टीम प्रबंधन के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रिंकू को लगातार बतौर फिनिशर टीम में मौका दिया जा रहा था, ऐसे में अगर वे जिम्बाब्वे के खिलाफ या आगे के मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहते, तो उनकी जगह ‘लाइक-टू-लाइक’ विशेषज्ञ बल्लेबाज कौन होगा?

अब निगाहें टीम मैनेजमेंट के फैसले पर टिकी हैं कि इस अहम मोड़ पर रिंकू की भूमिका किस खिलाड़ी को सौंपी जाती है।

news desk

Recent Posts

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में शुरू हुई हाई-लेवल वार्ता में न्यूक्लियर और सैंक्शंस पर अब भी बड़ा गतिरोध

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…

3 hours ago

हमले में घायल, फिर भी फैसले जारी ! Mojtaba Khamenei को लेकर अंदरखाने की बड़ी रिपोर्ट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…

3 hours ago

जेडी वेंस के लिए काला सूट, अराघची के सामने मिलिट्री वर्दी! ‘पावर सिग्नलिंग’ या ‘एटायर डिप्लोमेसी’  क्या है पाकिस्तान का असली खेल?

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…

3 hours ago

Dhurandhar 2 की ‘सुनामी’ के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह: RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…

4 hours ago