नई दिल्ली: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब बढ़ता जा रहा है। 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे चर्चित किरदार एक बार फिर पर्दे पर लौट रहे हैं। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के सबसे महंगे कलाकार हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कालीन भैया के किरदार में वापसी के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। ‘फिल्मी टॉक्स’ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। अगर यह आंकड़ा सही है तो पंकज त्रिपाठी फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले अभिनेता हैं।
दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर मुन्ना त्रिपाठी के लोकप्रिय किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूमिका के लिए उन्हें करीब 3 करोड़ रुपये फीस दी गई है। सीरीज में मुन्ना का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।
जितेंद्र कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह बबलू पंडित उर्फ यादव जी के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस भूमिका के लिए उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये फीस ली है। इससे पहले मूल सीरीज में बबलू पंडित का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था।
श्वेता त्रिपाठी फिल्म में गोलू गुप्ता के किरदार को दोबारा निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूमिका के लिए उन्हें करीब 95 लाख रुपये फीस मिली है। ‘मिर्जापुर’ की कहानी में गोलू गुप्ता का किरदार काफी अहम रहा है।
‘फ्लिकऑनक्लिक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया गया है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी सह-निर्माता हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मुंबई। गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रही चर्चाओं ने एक…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग में चल रहे Special Intensive Revision यानी SIR से जुड़े विवाद…
लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…
एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…