नई दिल्ली. राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर बार-बार दिखाते हुए दावा किया कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग हुई है.
राहुल गांधी के अनुसार, यह वही महिला है जिसकी तस्वीर का इस्तेमाल अलग-अलग नामों से कई बूथों पर किया गया. उन्होंने बताया कि यह महिला हरियाणा में 22 बार वोट डाल चुकी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दिखाया कि एक ही तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों से वोटर लिस्ट में दर्ज थी.
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ- यह तस्वीर असल में किसी भारतीय महिला की नहीं, बल्कि एक ब्राज़ीलियन मॉडल की स्टॉक फ़ोटो है. राहुल गांधी ने कहा कि इसी एक विदेशी मॉडल की फोटो का इस्तेमाल कर हरियाणा में 22 जगहों पर फर्जी वोट डाले गए.
कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया कि इसी पैटर्न से करीब 25 लाख फर्जी वोट डाले गए, यानी हर आठ में से एक वोट नकली था. राहुल गांधी ने कहा, “हमारी टीम के पास पुख्ता सबूत हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस मात्र 25,000 वोट से चुनाव हार गई.”अब देखना होगा कि राहुल गांधी के इन गंभीर आरोपों पर चुनाव आयोग क्या रुख अपनाता है, लेकिन बिहार चुनाव से ऐन पहले आया उनका ये खुलासा सरकार के लिए सिरदर्द बन सकता है.
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…
आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…