Trending News

दिल्ली का ‘गजनी’ कौन? प्रदूषण पर छिड़ी ‘पोस्टर वॉर’, LG की 15 पन्नों वाली चिट्ठी पर AAP का ‘हाई-वोल्टेज’ पलटवार

दिल्ली की जहरीली हवा अब राजनीति के अखाड़े में तब्दील हो चुकी है। प्रदूषण के मुद्दे पर उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी जंग अब एक पर्सनल अटैक में बदल गई है। AAP ने LG को ‘दिल्ली का गजनी’ घोषित करते हुए एक ऐसा पोस्टर शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सियासी हलचल तेज कर दी है।

LG का 15 पन्नों का ‘ब्लास्ट’
विवाद की चिंगारी तब सुलगी जब उपराज्यपाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक तीखी चिट्ठी लिखी। 15 पन्नों के इस लेटर में LG ने सीधे तौर पर केजरीवाल सरकार को दिल्ली की बदहाली का जिम्मेदार ठहराया।

LG का आरोप: पिछले 11 सालों की ‘लापरवाही’ ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया।
15 पन्नों के लेटर में LG ने कहा कि केजरीवाल प्रदूषण को केवल ‘15-20 दिनों का मीडिया सर्कस’ समझते थे।

AAP का काउंटर-अटैक: ‘LG साहब, सत्ता बदल चुकी है!’
LG की चिट्ठी मिलते ही AAP ने इसे ‘मेमोरी लॉस’ का मामला बता दिया। पार्टी ने ‘गजनी’ फिल्म का रेफरेंस देते हुए LG की याददाश्त पर सवाल उठाए।


AAP के पलटवार के 3 मेन पॉइंट्स:
1- सरकार किसकी है?: AAP ने चुटकी लेते हुए कहा कि LG शायद भूल गए हैं कि दिल्ली में अब भाजपा की सरकार है और रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं। पूर्व CM को पत्र लिखना उनकी ‘याददाश्त जाने’ का सबसे बड़ा सबूत है।

2- प्रदूषण का ‘ब्रेन-फॉग’: AAP पार्टी ने तंज कसा कि दिल्ली की स्मॉग ने LG के दिमाग पर ऐसा असर किया है कि उन्हें वर्तमान प्रशासन की नाकामियां दिखनी ही बंद हो गई हैं।

3- AAP नेता अनुराग ढांडा ने सीधा LG वी.के. सक्सेना पर हमला बोलते हुए कहा की ‘दिल्ली धुएं में घुट रही है और LG साहब गुजरात में वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।‘

आरोपों की इनसाइड स्टोरी
जहाँ LG धूल, सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज फेलियर को असली विलेन बता रहे हैं, वहीं AAP ने LG को ही ‘पर्यावरण का दुश्मन’ करार दे दिया है। AAP का आरोप है कि छतरपुर में अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ काटने की अनुमति खुद LG ने दी थी, जिससे दिल्ली की हवा और खराब हुई।

दिल्ली की जनता मास्क लगाकर सांसों की जंग लड़ रही है, और राजनीतिक गलियारों में ‘लेटर-लेटर’ और ‘पोस्टर-वार’ का खेल चल रहा है। जहाँ LG इसे 11 साल का मिसमैनेजमेंट बता रहे हैं, वहीं AAP इसे भाजपा की वर्तमान विफलताओं से ध्यान भटकाने वाली ‘नौटंकी’ कह रही है।

news desk

Recent Posts

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

41 minutes ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

2 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

3 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

4 hours ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

5 hours ago