Trending News

सीरिया पर बम बरसाने से पहले मोसाद चीफ ने किसे किया था फोन? तुर्किये की सेना पर इजरायल क्यों हुआ सख्त, सामने आया पूरा कनेक्शन

दमिश्क: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन ने सीरिया के विदेश मंत्री असद हसन अल-शिबानी से फोन पर बातचीत की थी। यह वार्ता सीरियाई सैन्य हवाई अड्डे पर इजरायल के हवाई हमले से कुछ दिन पहले हुई। बातचीत के केंद्र में सीरिया में तुर्किये की सैन्य मौजूदगी का मुद्दा था। इसके कुछ ही दिन बाद इजरायल ने सीरिया के एक एयरबेस पर करीब आठ हवाई हमले किए।

14 अगस्त को हुई थी मोसाद प्रमुख और सीरियाई विदेश मंत्री की बातचीत

इजरायली सरकारी टीवी चैनल ‘कान टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन ने 14 अगस्त को सीरियाई विदेश मंत्री असद अल-शैबानी से फोन पर बात की थी। जून में मोसाद की कमान संभालने के बाद सीरिया के किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ यह उनका पहला ऐसा संपर्क था।

रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत में सीरिया के भीतर तुर्किये की सैन्य मौजूदगी को लेकर चर्चा हुई थी। यह संपर्क इजरायल की ओर से सीरियाई एयरबेस को निशाना बनाने से कुछ दिन पहले हुआ था।

एयरबेस पर हमले के बाद नेतन्याहू ने क्या कहा था?

इजरायल ने मंगलवार को सीरिया के एक सैन्य हवाई अड्डे पर हमला किया था। हमले के कुछ समय बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि दमिश्क वहां तुर्किये के सैनिकों की तैनाती की अनुमति देने वाला था।

नेतन्याहू के मुताबिक, इजरायल की ओर से इस संभावित तैनाती को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा था कि सीरिया में इस तरह की तुर्किये की सैन्य मौजूदगी इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

मोसाद और सीरियाई विदेश मंत्री की बातचीत पर इजरायल ने साधी चुप्पी

मोसाद प्रमुख और सीरियाई विदेश मंत्री के बीच हुई बातचीत को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

हालांकि, नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में सीरिया में तुर्किये की सैन्य मौजूदगी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इजरायल ऐसी किसी भी तैनाती को स्वीकार नहीं करेगा, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो।

तुर्किये ने इजरायल के दावे को सिरे से खारिज किया

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायल ने साफ किया था कि सीरियाई एयरबेस पर कार्रवाई की वजह दमिश्क की ओर से तुर्किये की सेना को वहां तैनात करने की अनुमति देना थी।

हालांकि, तुर्किये ने इजरायल के इस दावे को खारिज कर दिया। साथ ही उसने इजरायल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

सीरियाई एयरबेस पर इजरायल ने किए थे आठ हवाई हमले

इजरायली लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को सीरिया के इदलिब प्रांत स्थित अबू अल-दुहूर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे को निशाना बनाया। यहां करीब आठ हवाई हमले किए गए।

इस हमले के अगले ही दिन इजरायली सेना प्रमुख इयाल जमीर दक्षिणी सीरिया पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे वक्त हुआ, जब सीरिया के एयरबेस पर इजरायली कार्रवाई को महज एक दिन ही बीता था।

दौरे के दौरान जमीर ने कहा कि इजरायल अपनी सीमाओं के आसपास दुश्मन ताकतों को पैर जमाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि इजरायल सीरियाई मोर्चे पर हो रहे बदलावों पर नजर रख रहा है और किसी भी संभावित तनाव से निपटने के लिए तैयार है।

vineet verma

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

9 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

9 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

10 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

10 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

10 hours ago