Trending News

रणवीर सिंह मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार, ‘डिजिटल दुनिया में शब्द नहीं मिटते’…. HC की रणवीर को नसीहत

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘कांतारा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म के ‘दैव’ वाले सीन की मिमिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और इस पर काफी हंगामा मचा हुआ है।

इस पूरे मामले में रणवीर सिंह को कर्नाटक हाई कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है। हालांकि, उन्हें अदालत से कोई राहत नहीं मिली।

24 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा कि एक लोकप्रिय अभिनेता होने के नाते उन्हें अपने शब्दों और व्यवहार के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए।

जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 2 मार्च तय की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठा सकेगी।

सुनवाई के दौरान जज की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि किसी भी अभिनेता या सार्वजनिक हस्ती को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। चाहे व्यक्ति बड़ा स्टार हो या आम नागरिक, सार्वजनिक जिम्मेदारी सभी पर समान रूप से लागू होती है।

जज ने रणवीर सिंह को लापरवाह बताते हुए कहा कि इंटरनेट पर कही गई बात कभी पूरी तरह मिटती नहीं है। शब्द भले ही वापस ले लिए जाएं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया कंटेंट हमेशा मौजूद रहता है। इसलिए सार्वजनिक मंच पर बोलते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, मामला जानबूझकर किया गया है या नहीं, ये आगे की सुनवाई में तय होगा।

बचाव पक्ष की दलील

रणवीर सिंह की ओर से पेश वकील साजन पूवैय्या ने तर्क दिया कि अभिनेता का किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि लापरवाही और जानबूझकर अपराध करने में अंतर होता है।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की उन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाएं आहत करने और नफरत फैलाने से संबंधित हैं।

क्या है मामला?

पिछले वर्ष गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के दैव वाले सीन की नकल की थी। यह फिल्म अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की है, जिसमें ‘दैव’ से जुड़े एक पवित्र अनुष्ठान को दर्शाया गया है।

आरोप है कि रणवीर ने उस किरदार की मिमिक्री करते हुए दैव को ‘भूत’ कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा न करने का इशारा भी किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

news desk

Recent Posts

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में शुरू हुई हाई-लेवल वार्ता में न्यूक्लियर और सैंक्शंस पर अब भी बड़ा गतिरोध

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…

5 hours ago

हमले में घायल, फिर भी फैसले जारी ! Mojtaba Khamenei को लेकर अंदरखाने की बड़ी रिपोर्ट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…

6 hours ago

जेडी वेंस के लिए काला सूट, अराघची के सामने मिलिट्री वर्दी! ‘पावर सिग्नलिंग’ या ‘एटायर डिप्लोमेसी’  क्या है पाकिस्तान का असली खेल?

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…

6 hours ago

Dhurandhar 2 की ‘सुनामी’ के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह: RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…

6 hours ago