Entertainment

शिल्पा शिंदे ने उछाला गोविंदा के ‘अफेयर्स’ का कीचड़, तो भड़कीं सुनीता आहूजा! ‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही लगा दी क्लास

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का ड्रामा अब जेल की सलाखों से बाहर निकलकर असल जिंदगी में भी बवाल मचा रहा है। खराब सेहत की वजह से शो को बीच में ही अलविदा कह चुकीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बाहर आते ही ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लिया है। शो के दौरान दोनों के बीच गोविंदा के पुराने कथित लव अफेयर्स को लेकर जबरदस्त तीखी बहस देखने को मिली थी, जिस पर अब सुनीता का गुस्सा फूट पड़ा है।

आखिर क्या था पूरा मामला?

शो के अंदर बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पुराने लव अफेयर्स का मुद्दा उठा दिया था। अपनी पर्सनल लाइफ और पति के कैरेक्टर पर उंगली उठते देख सुनीता आहूजा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस तीखी नोकझोंक के बाद, जब सुनीता की तबीयत बिगड़ी तो गोविंदा और उनकी बेटी टीना खुद उन्हें बेल कराने शो पर पहुंचे और उन्हें बाहर लेकर आए।

“उंगली करने की कोशिश की, तो मैंने उंगली वहीं तोड़ दी”

जेल से बाहर आते ही सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे की हरकतों का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया। शिल्पा पर निशाना साधते हुए सुनीता ने कहा: “उसे शो में सिर्फ लड़ाई कराने और गंदगी फैलाने के लिए भेजा गया था। हमारे बीच इतना प्यार था, तो उसे मिर्च लग रही थी। आखिर बिना ड्रामे के उसे टीआरपी कहां से मिलती? उसने मुझे उंगली करने की कोशिश की, लेकिन मैंने भी उसे वहीं की वहीं सीधा कर दिया।”

सुनीता ने आगे बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वह शांत हैं, तभी तक भलाई है। अगर उनका दूसरा रूप सामने आ गया, तो किसी के लिए भी उसे झेलना मुश्किल हो जाएगा।

शिल्पा को बताया ‘विलेन’ और शो में जाने पर जताया पछतावा

सुनीता ने खुलकर कहा कि शिल्पा शिंदे इस शो की असली विलेन हैं और वह बेहद प्रॉब्लेमैटिक हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो की एक अन्य कंटेस्टेंट श्रेया को भी बदतमीज करार दिया।

बातचीत के दौरान सुनीता ने यह भी स्वीकार किया कि ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा बनने का उनका फैसला पूरी तरह गलत था। उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ एकता कपूर से किया अपना वादा निभाने के लिए इस शो में कदम रखा था। मैंने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया, लेकिन जब बात मेरी सेहत पर आ गई, तो मेरे लिए खुद से बढ़कर कुछ नहीं था।”

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

11 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

11 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

11 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

11 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

11 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

11 hours ago