Entertainment

मानुषी छिल्लर के ‘Kufar’ गाने में ऐसा क्या है कि ‘अश्लील’ बताकर भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ बटोर रहा है?

पंजाबी सेंसेशन सिंगर दिलजीत दोसांझ और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का नया गाना ‘Kufar’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर विवादों का नया अड्डा बन गया है. एक खास डांस मूव को लेकर पब्लिक भड़की हुई है, जिसका आरोप है कि ये महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहा है और बेहद अश्लील है.

कंट्रोवर्शियल ‘Leg Shot’ जिस पे मचा हंगामा
सबसे ज़्यादा बवाल गाने के उस शॉट पर हो रहा है, जहाँ दिलजीत एक फीमेल डांसर के पीछे खड़े हैं और गाने के लिरिक्स “जन्नत के दरवाज़े कुड़िये” पर वो डांसर अपना पैर ऊँचा करती है. ऑनलाइन यूजर्स ने इस मूव को ‘भद्दा’ और अश्लील बताकर गाने की कोरियोग्राफी पर कई सवाल उठा दिए हैं.

कोरियोग्राफर्स का पलटवार: “हमारा काम ही ‘सेक्सी’ था
गाने पर बवाल बढ़ता देख, कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाज़िया सामजी ने तुरंत मोर्चा संभाला और सफाई देते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. शाज़िया सामजी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें गाने के लिए केवल एक ही ब्रीफ मिली थी: ‘कि ये एक सेक्सी गाना है’
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए पीयूष भगत ने तर्क दिया कि ‘Kufar’ एक ‘very sexy song, very international’ है, और उन्होंने याद दिलाया कि टीज़र में भी ‘Are you ready for a sexy dance?’ लिखा था, जिससे उनका इंटेंट हमेशा से क्लीयर था.
इसी बीच, जब ट्रोल्स ने मानुषी छिल्लर को भी टारगेट करते हुए उनपे भी कई सवाल उठाए.

मानुषी छिल्लर ने कहा: “वो स्टेप मेरा नहीं!”
ट्रोल्स ने मानुषी छिल्लर को भी निशाने पर लिया, जिस पर एक्ट्रेस ने तुरंत रिएक्ट किया और मानुषी ने क्लीयर किया कि कंट्रोवर्शियल ‘लेग शॉट’ उन्होंने नहीं किया है. उन्होंने ट्रोलर्स से रिक्वेस्ट की है कि ‘प्लीज उस डांसर की बेइज्जती करना बंद करें, जो बस अपना काम कर रही थी. हर आर्ट की रेस्पेक्ट करना ही बुद्धिमानी है.’

दिलजीत का मस्तमौला जवाब
विवाद पर सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का अंदाज़ भी सबसे जुदा रहा. एक लाइव सेशन में उन्होंने इस मुद्दे को मज़ाक में उड़ाते हुए कहा: ‘Bruh, mai ta othe khada si aase paase pata ni ki challi janda si’(यार, मैं तो बस वहाँ खड़ा था, मुझे पता ही नहीं था कि आस-पास क्या हो रहा है).

पब्लिक ने किया क्रिटिसाइज, पर की दिलजीत रीच ‘ऑन पॉइंट’
भले ही गाने पर कितने ही सवाल उठे हों, लेकिन डेटा सब कुछ बता देता है. क्रिटिसिज़म्स के बीच भी, ‘Kufar’ ने YouTube पर 2.9 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ बटोर लिए हैं. यानी चाहे लोग इसे ट्रोल करें या इसे लूप पर सुनें, दिलजीत दोसांझ का स्टारडम और उनका ‘Buzz’ नेक्स्ट लेवल पर है.

news desk

Recent Posts

‘कमल दोषी, संस्थाएं दोषी… अपने नकारेपन को कब मानेंगे ये लोग?’ गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और…

51 minutes ago

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…

54 minutes ago

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…

2 hours ago

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…

2 hours ago

चुनावी झटके के बाद ट्रंप के बदले तेवर! ईरान से बातचीत को तैयार अमेरिका, इजराइल की 4 अरब डॉलर की मदद भी बंद करने का ऐलान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…

3 hours ago

शादी के 4 साल बाद अलग हुए सिंगर कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी , सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

अपनी सुरीली आवाज और चार्टबस्टर गानों से दिलों पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर…

3 hours ago