Entertainment

Miss Universe 2025 का ताज जीतने के लिए क्या चलता है गंदा खेल?…SEX या फिर ‘डर्टी गेम’…दो जजों के रिजाइन से मचा हड़कंप

मिस यूनिवर्स 2025 का ताज कौन जीतेगा, इसे लेकर तरह–तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच इस बड़ी प्रतियोगिता को लेकर एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है.दरअसल, मिस यूनिवर्स 2025 की ताज़ा कंट्रोवर्सी में पता चला है कि फिनाले से ठीक पहले जूरी पैनल के दो जजों ने अपना पद छोड़ दिया है.

इनमें से एक जज उमर हरफौच ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले दावे किए हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि “अनऑफिशियल जज पैनल में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके कुछ मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट्स के साथ पर्सनल रिलेशनशिप हैं, जिसकी वजह से इंटरेस्ट का टकराव हो सकता है. इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो वोटों की गिनती और रिज़ल्ट मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हैं. यह इंटरेस्ट के कॉन्फ्लिक्ट को और बढ़ाता है.”
उमर हरफौच के इस खुलासे के बाद फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.

दो बड़े नामों के इस्तीफे ने कन्फर्म कर दिया है कि ताज के पीछे ‘बड़ा खेल’ चल रहा है. ‘रिजल्ट फिक्सिंग’ और ‘जज-कंटेस्टेंट अफेयर’ के आरोपों ने ऐसा तूफ़ान खड़ा किया है कि पूरी की पूरी कॉम्पटीशन अब खतरे में है.

इस सनसनीखेज ड्रामे के ‘व्हिसलब्लोअर’ हैं जूरी मेंबर ओमर हरफौच जिन्होंने कॉम्पटीशन को बीच में ही छोड़ दिया और हरफौच ने गुस्से में जो ‘ख़ुलासे’ किए हैं, वे हैरान कर देने वाले हैं:
हरफौच ने बताया की जूरी पैनल का एक मेम्बर खुलेआम एक कंटेस्टेंट के साथ रिलेशनशिप में है. हरफौच ने सीधे-सीधे कहा है कि ये ‘वोटों की चोरी’ है और फेयरनेस नाम की कोई चीज़ अब बची ही नहीं है.
हरफौच का दावा है कि ‘ऑफिशियल जजिंग’ एक दिखावा है. टॉप 30 फाइनलिस्ट को पहले ही एक “सीक्रेट जूरी” ने चुन लिया है और ये सीधा-सीधा नियमों को तोड़ने का मामला है.
जब उन्होंने ये रिगिंग रोकने की कोशिश की, तो कॉम्पटीशन के मालिक राउल रोचा कैंटू के साथ उनकी तीखी बहस ही गई. हरफौच ने अपमान महसूस किया और उसी वक़्त अपनी सीट छोड़ दी.

MUO का जवाब
मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (MUO) ने भी ‘वॉर मोड’ में आकर पलटवार किया है. MUO ने हरफौच के सभी दावों को ‘बे-बुनियाद और सिर्फ़ अटेंशन-सीकिंग ड्रामा’ बताकर स्ट्रिक्टली रिजेक्ट कर दिया.
ऑर्गनाइजेशन ने हरफौच को न सिर्फ़ जूरी पैनल से तुरंत किकआउट किया, बल्कि उन्हें Miss Universe से जुड़ी किसी भी प्रॉपर्टी के इस्तेमाल पर सीधा ‘लाइफटाइम बैन’ भी लगा दिया है. MUO ने कड़े शब्दों में वार्निंग दी है कि अगर बदनामी का ये ड्रामा जारी रहा, तो वे लीगल एक्शन लेने को पूरी तरह तैयार हैं.

मनिका तूफान के बीच डटीं
इस बड़े इंटरनेशनल स्कैंडल के बावजूद, 74वें मिस यूनिवर्स 2025 में भारत को रिप्रेजेंट कर रही मनिका विश्वकर्मा पर देश की उम्मीदें टिकी हैं. मनिका के फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि मनिका, कॉम्पटीशन के अंदर चल रहे इस विवादित ‘अखाड़े’ से ऊपर उठकर, ताज घर लाएँगी.

news desk

Recent Posts

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

50 minutes ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

16 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

18 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

19 hours ago