बॉलीवुड की ‘नागिन’ और स्टाइल आइकन मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार वजह कोई वेकेशन या रोमांटिक पोस्ट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी मिस्टीरियस एक्टिविटी है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है।
इंटरनेट की दुनिया में जब कोई कपल एक-दूसरे को Unfollow करता है, तो उसे अक्सर “रिश्ते के ख़त्म” होने का मैसेज माना लिया जाता है। फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने न केवल एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, बल्कि मौनी के ग्रिड से उनकी शादी और कई रोमांटिक वेकेशन्स की तस्वीरें भी गायब हैं। इसे देखकर नेटिजन्स पूछ रहे हैं की क्या यह सिर्फ एक प्राइवेसी मूव है या फिर ‘रिलेशनशिप के The End’ का इशारा?
इस आग में घी डालने का काम किया है मौनी की बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड डीवा दिशा पटानी ने। दिशा, जो अक्सर मौनी और सूरज के साथ डबल डेट्स और पार्टीज में नजर आती थीं, उन्होंने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि जब बेस्ट फ्रेंड भी अनफॉलो कर दे, तो समझो मामला गंभीर है।
मौनी और सूरज ने जनवरी 2022 में गोवा की हसीन वादियों में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हमेशा ‘कपल गोल्स’ सेट करती थी। लेकिन शादी के महज दो साल बाद आई इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।
हालाँकि, अभी तक न तो मौनी की तरफ से और न ही सूरज की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट आया है। कुछ लोग इसे किसी आने वाले प्रोजेक्ट का ‘पब्लिसिटी स्टंट’ मान रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ उनके फैंस को डर है कि कहीं यह एक और ‘बॉलीवुड डिवोर्स’ की शुरुआत तो नहीं?
नई दिल्ली: विदेश यात्रा का चलन बढ़ने के साथ भारतीय पर्यटकों की पसंद में भी…
नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…
नई दिल्ली: साउंड और प्रीमियम ऑडियो के शौकीनों के लिए Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप…
नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस…
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…
पटना: जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है।…