Trending News

SanDisk ने भारत में लॉन्च किया Crayola इंस्पायर्ड USB Type-C फ्लैश ड्राइव; जानें इसकी कीमत और फीचर्स

दुनिया की जानी-मानी स्टोरेज कंपनी “वेस्टर्न डिजिटल” के ब्रांड SanDisk ने बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए एक अनोखा तोहफा लांच किया है। SanDisk ने मशहूर स्टेशनरी ब्रांड Crayola के साथ मिलकर एक नया USB Type-C फ्लैश ड्राइव भारत में लॉन्च किया है। इस पेन ड्राइव की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है, जो बिल्कुल एक रंग-बिरंगे ‘Crayon’ यानी मोम वाले रंग जैसा दिखता है।

डिजाइन और कनेक्टिविटी


यह फ्लैश ड्राइव उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बोरिंग और पुराने टेक डिजाइन से ऊब चुके हैं। इसका वाइब्रेंट और स्टाइलिश लुक बच्चों को डिजिटल लर्निंग के प्रति अट्रैक्ट करने के लिए बनाया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB Type-C कनेक्टर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप बिना किसी एक्स्ट्रा अडैप्टर के अपने लेटेस्ट एंड्रॉइड स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पीड और स्टोरेज


सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी यह ड्राइव काफी पॉवरफुल है: स्टोरेज की बात करे यह ड्राइव तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल है 64GB, 128GB और 256GB। इसमें 300MB/s तक की रीड स्पीड मिलती है, जो USB 3.2 Gen 1 टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसका मतलब है कि बड़ी फिल्में या भारी स्कूल प्रोजेक्ट्स कुछ ही सेकंड्स में ट्रांसफर हो जाएंगे।

डिजिटल सिक्यूरिटी और बैकअप


SanDisk ने इसमें बच्चों और पेरेंट्स की सुविधा के लिए कुछ खास फीचर्स भी जोड़े हैं:
SanDisk Memory Zone App पेरेंट्स इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने फोन के फोटो और वीडियो का ऑटोमैटिक बैकअप ले सकते हैं, जिससे फोन की मेमोरी हमेशा खाली रहेगी। इसमें फाइलों को पासवर्ड से सिक्योर रखने का आप्शन भी मिलता है, ताकि जरूरी डेटा पूरी तरह से सेफ रहे।

प्राइज और अवैलबिलिटी


भारत में इस SanDisk-Crayola फ्लैश ड्राइव की शुरुआती कीमत 64GB वेरिएंट के लिए लगभग 1,000 से 1,100 रुपए के बीच रखी गई है। यह प्रोडक्ट Amazon, फ्लिपकार्ट Flipkart और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर्स पर भी अवेलेबल है।

एक्सपर्ट्स की राय


एक्सपर्ट्स का मानना है की SanDisk का यह कदम टेक्नोलॉजी को मजेदार बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। अगर आप अपने स्कूल जाने वाले बच्चों को कुछ उपयोगी और ट्रेंडी गिफ्ट देना चाहते हैं, या खुद के लिए एक स्टाइलिश स्टोरेज डिवाइस ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बेहतर आप्शन साबित हो सकता है।

news desk

Recent Posts

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

10 seconds ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

5 minutes ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

9 minutes ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

10 minutes ago

एक ही दिन 4 हाई स्पीड रेल लाइनें क्यों शुरू कर रहा चीन? 350 KM/H की रफ्तार के पीछे आखिर क्या है बड़ा प्लान

बीजिंग: चीन ने अपने हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक साथ…

11 minutes ago

खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से…

16 minutes ago