नई दिल्ली: मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, गुजरात और केरल समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में मौसम खराब रह सकता है।
बिहार के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में तेज बारिश होने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।
उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’, खराब मौसम के बीच रविवार तड़के…
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से इंसान और जानवर के बीच रिश्ते की एक ऐसी…
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब की मुश्किलें बढ़ती…
खगड़िया: दिल्ली के आनंद विहार से बिहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में एक बेहद दर्दनाक…
नई दिल्ली: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा का विधान…
नई दिल्ली: बजट सेगमेंट में POCO ने नया POCO X8 पेश किया है, जिसमें बड़ी…