नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले 4 से 5 दिनों में कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मॉनसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से आगे बढ़ते हुए हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारिपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान परिस्थितियां मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।
इस दौरान महाराष्ट्र के बड़े हिस्सों, कर्नाटक के शेष क्षेत्रों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ और इलाकों, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के साथ इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। लगातार हो रही गर्मी और उमस के बीच यह बदलाव लोगों को राहत देगा। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने और शाम तक फिर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में रविवार को कई जगह बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जयपुर जिले के चौमूं में सबसे ज्यादा 44 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भी वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 4-5 दिनों तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बारिश के बीच भी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। फलौदी में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.1 डिग्री और चूरू में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…
रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…
खामोश और गहरे समंदर में जब लहरों का शोर ही सब कुछ होता है, तब…
लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने और चलती कार के बोनट पर उसके…
हर साल की तरह इस साल भी खान परिवार में गणेश चतुर्थी के मौके पर…
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को…