राज्य

Weather Update: यूपी-बिहार से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

लखनऊ: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर सोमवार, 24 अगस्त को भी तेज रहने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत कम से कम 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने की आशंका है, जबकि कई जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

हिमालयी राज्यों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिम बंगाल में खराब मौसम और तेज हवाओं की आशंका के बीच मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का अनुमान

राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां मध्यम बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मुरादाबाद, गोंडा, सीतापुर, बहराइच और बस्ती में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पटना, गया, सारण, जहानाबाद, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय, किशनगंज, दरभंगा, बक्सर, बेगूसराय, सिवान, वैशाली और सुपौल में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश

राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, उदयपुर, श्रीगंगानगर और राजसमंद में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर, भोपाल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, दतिया, रीवा, इंदौर, नरसिंहपुर, शिवपुरी, सिवनी, सीधी, धार, अशोकनगर, मालवा और रतलाम में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों पर भारी बारिश, भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, ऊना, सोलन, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

vineet verma

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो पर पाबंदियों को लेकर SC की टिप्पणी, कहा-‘आप सब कुछ नहीं रोक सकते’

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली…

14 minutes ago

मुख्य चयनकर्ता डॉ. आरपी सिंह के कार्यकाल में भारतीय हॉकी ने हासिल की नई ऊंचाइयां

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता और उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह…

39 minutes ago

रंगभेद के खिलाफ अदालत में लड़ीं लड़ाई, अब शांति के नोबेल से सम्मानित; जानिए कौन हैं नावी पिल्लई

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ कानूनी लड़ाई से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मानवाधिकारों की…

1 hour ago

एशियन गेम्स गोल्ड के बाद इनामी राशि की चर्चा: वॉशिंगटन सुंदर को 75 लाख, विप्रज निगम को 3 करोड़

नई दिल्ली | एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीमों की स्वर्णिम सफलता के बाद…

1 hour ago

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…

4 hours ago

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…

5 hours ago