Latest News

Sawan Somwar 2026: आज सावन का आखिरी सोमवार, व्रत का उद्यापन ऐसे करें; जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: आज 24 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा के साथ सोमवार व्रत के उद्यापन का भी विधान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार व्रत का उद्यापन सावन के आखिरी सोमवार या सावन पूर्णिमा के दिन किया जा सकता है। उद्यापन के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, हवन और दान किया जाता है। अगर आप भी आज सोमवार व्रत का उद्यापन करने जा रहे हैं, तो जानिए इसकी आसान विधि और शुभ समय।

सावन सोमवार व्रत के उद्यापन का शुभ समय

सावन के आखिरी सोमवार को शाम के समय व्रत का उद्यापन करना उत्तम माना गया है। अगर किसी वजह से आज उद्यापन नहीं कर पाते हैं तो सावन पूर्णिमा के दिन भी इसे किया जा सकता है। वहीं, सावन पूर्णिमा पर भी उद्यापन संभव न हो तो शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार को विधि-विधान से व्रत का उद्यापन किया जा सकता है।

सबसे पहले स्नान कर लें संकल्प

उद्यापन वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत पूरा करने का संकल्प लें। घर के पूजा स्थान या मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की तैयारी करें।

शिव-पार्वती की पूजा और जलाभिषेक

पूजा के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, फूल, घी, अक्षत और शहद अर्पित करें। माता पार्वती को सुहाग सामग्री, चुनरी और रोली चढ़ाएं।

इसके बाद धूप और दीप जलाकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें। पूजा के अंत में भगवान को भोग लगाएं। इस दिन खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

मंत्र जाप के साथ करें हवन

पूजा के दौरान अपनी सामर्थ्य के अनुसार शिव पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। अगर संभव हो तो उद्यापन के अवसर पर छोटा सा हवन भी किया जा सकता है। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।

उद्यापन में दान-दक्षिणा का भी विधान

व्रत के उद्यापन के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या दक्षिणा का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा के साथ दान करने से व्रत का संकल्प पूर्ण माना जाता है।

आज के उद्यापन के शुभ मुहूर्त

24 अगस्त 2026 को उद्यापन के लिए विजय मुहूर्त शाम 4:11 बजे से शाम 5:07 बजे तक रहेगा। वहीं गोधूलि मुहूर्त रात 8:49 बजे से रात 9:09 बजे तक रहेगा।

उद्यापन के बाद कब करें व्रत का पारण

सावन के आखिरी सोमवार को व्रत का उद्यापन करने के बाद व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करना चाहिए। पारण के समय सात्विक भोजन का सेवन करें। इसके लिए फल, सूखे मेवे और जल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, ‘दीवार’ देखने के बाद खुद पर बढ़ा लिया था दबाव; एक सलाह ने बदला नजरिया

मुंबई: रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी…

9 hours ago

दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद? मेट्रो के 57 स्टेशन सील, ट्रेनें रद्द; इंटरनेट और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन…

10 hours ago

राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, ‘राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी की बात स्वीकार की’ कहने को बताया गलत

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी…

10 hours ago

CJP आंदोलन का असर: लखनऊ मेल से तेजस तक रद्द, रेलवे स्टेशनों पर भटके यात्री; किसी का इंटरव्यू छूटा तो किसी का इलाज अटका

लखनऊ: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच रेलवे…

10 hours ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की बढ़ी टेंशन? ब्राह्मणों की नाराजगी, अखिलेश की PDA रणनीति और CJP के प्रदर्शन से कितना बदलेगा सियासी गणित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज…

11 hours ago

गरबा में ग्लो और एनर्जी के लिए Gen-Z का नया शौक! 15 हजार रुपये तक की IV Drip लगवा रहे युवा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: नवरात्रि में गरबा खेलने का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।…

11 hours ago