Latest News

Weather Alert: 21 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR को राहत, यूपी के कुछ हिस्सों में लू का कहर जारी

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन कुछ इलाकों में अब भी लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जून के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 21 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

इन 21 राज्यों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, गर्मी से राहत

दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 17 जून को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे उमस और तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में बारिश भी, लू का असर भी

उत्तर प्रदेश में मौसम दो रंग दिखा सकता है। पूर्वी और कुछ मध्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। प्रयागराज में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में तेज मौसम गतिविधि

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं, बारिश और कुछ स्थानों पर तूफानी गतिविधियों की आशंका जताई गई है। आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में भी येलो अलर्ट

हरियाणा के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। राज्य के सभी जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अगले दिन मौसम फिर गर्म हो सकता है।

इन इलाकों में अभी जारी रहेगा हीटवेव का असर

जहां कई राज्यों में बारिश राहत लेकर आएगी, वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक लू और तेज गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

vineet verma

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

12 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

13 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

13 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

14 hours ago