Trending News

ससुर और बहु के बीच अवैध संबंध के चलते हुई पूर्व डीजीपी के बेटे की हत्या? एक वीडियो से खुले हाईप्रोफाइल मर्डर केस में कई राज!

चंडीगढ़:  हाई प्रोफाइल अकील अख्तर मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में अकील के पिता, उनकी मां, पत्नी और बहन का नाम जोड़ रहा है. जो मामले को और पेचिंदा बना रहा है. दरअसल 16 अक्टूबर को पंचकूला के इलाके में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के के बेटे अधिवक्ता अकील अख्तर की मौत हुई. परिवार ने शुरुआत में इसे दवाईयों का ओवरडोज़ होने से हुई दुर्घटना करार दिया. लेकिन अब यह मामला एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के रूप में सामने आ रहा है जिसमें खून के रिश्तों के दागदार होने की कहानी भी बताई जा रही है.

पड़ोसी की शिकायत से मामला पलटा ?

अकील अख्तर के मौत की गुत्थी कभी सामने नहीं आ पाती अगर उनके पड़ोसी ने मामले की शिकायत नहीं होती? असल में अकील की मौत के कुछ दिन बाद उनके पड़ोसी ने पंचकूला पुलिस को इस मामले से जुडी शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अकील की मौत नेचुरल नहीं, बल्कि एक सुनियोजित पारिवारिक साजिश है. अकील के पिता मुहम्मद मुस्तफा और बहू के बीच अवैध संबंध थे. इस रिश्ते की भनक अकील को भी लग चुकी थी. आरोपों की माने तो इस अवैध संबंध के इस साजिश में अकील की मां भी शामिल थी.  जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया था. आरोपों के अनुसार अपने अवैध संबंध के “राज़” को हमेशा के लिए मुस्तफा ने एक खौफनाक प्लान बनाया. चौंकाने वाली बात ये थी कि मुस्तफा के इस प्लान में परिवार के भी कुछ सदस्य शामिल थे. कहानी के मुताबिक परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

अकील ने मरने से पहले दिया था सूराग!

घटना से पहले यानी जिस दिन अकील की हत्या हुई उसके पहले 27 अगस्त को अकील ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब केस में अहम सबूत बन चुका है. वीडियो में अकील ने साफ-साफ कहा की ‘मेरे परिवार के लोग मेरे पिता, मां, बहन और पत्नी मेरी जान लेना चाहते हैं. अगर मुझे कुछ होता है तो इन सबको जिम्मेदार ठहराया जाए’. इस क्लिप ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और पुलिस को नए सिरे से जांच के लिए विवश किया.

पंचकूला के एमडीसी थाना में IPC की धारा 103(1), 61 BNS सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और बहू जैनब अख्तर का नाम शामिल है.

हालांकि आरोपी परिवार अभी भी अपने बयान पर ही कायम है कि ‘अकील ने खुद कोई दवा खाई थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. उसे रात में पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था’.

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन मामले की जांच चल रही है.

news desk

Recent Posts

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

10 minutes ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

1 hour ago

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

3 hours ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

3 hours ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

20 hours ago