Trending News

“स्पोर्ट्स में करियर बनाना है? खेल मंत्रालय की ये पहल आपको देगी उड़ान !”

अगर आप भी स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने एक नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जो खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

खेल मंत्रालय ने इस प्रोग्राम के लिए वार्षिक 5.3 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके तहत देश के प्रमुख खेल संस्थानों में हर साल 452 इंटर्नशिप पद उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित युवाओं को हर महीने 20,000 रुपये का मानदेय भी मिलेगा।

इस पॉलिसी के तहत, मंत्रालय और उसकी प्रमुख ऑटोनॉमस संस्थाओं में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:

  • स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI)
  • नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA)
  • नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (NDTL)

इंटर्नशिप कार्यक्रम में 20 से अधिक फंक्शनल डोमेन शामिल होंगे, जैसे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइंस, इवेंट ऑपरेशंस, मीडिया और कम्युनिकेशन, कानूनी मामले, आईटी सिस्टम, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासन और एंटी-डोपिंग। इसके अलावा, स्पोर्ट्स साइंस रिसर्च, लेबोरेटरी टेस्टिंग, डेटा एनालिसिस और एथलीटों को साइंटिफिक सपोर्ट देने वाले कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि यह पहल ‘खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण’ में सहायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए युवाओं को खेल प्रशासन और संचालन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से युवा न केवल कौशल विकसित करेंगे, बल्कि खेलों के जरिए देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में लंबी अवधि तक योगदान देने में सक्षम होंगे।

मंत्री ने आगे कहा, “भारत के खेल तंत्र के सुधार और सुदृढ़ीकरण के लिए कुशल पेशेवरों और युवा प्रतिभाओं का सहयोग आवश्यक है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से हम युवाओं के लिए खेल प्रशासन और संचालन के द्वार खोल रहे हैं, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ देश की खेल प्रणाली में दीर्घकालिक योगदान देने का अवसर मिलेगा।”

इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को खेल संस्थानों में प्रशिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें वास्तविक परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में शामिल किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में खेल प्रशासन और प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ बन सकें।

news desk

Recent Posts

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

3 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

3 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

4 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

6 hours ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

6 hours ago