Trending News

ठंड में खिड़कियों से टपकती नमी और कार के शीशों की धुंध से पाना चाहते हैं छुटकारा ? अपनाएं ये घरेलू तरीका

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है और तापमान तेजी से गिर रहा है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। ठंड के मौसम में एक बड़ी समस्या बनकर सामने आता है कंडेनसेशन, जो न सिर्फ घरों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि गाड़ियों में भी गंभीर दिक्कतें पैदा करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों के दौरान जब बाहर का तापमान बहुत कम होता है और घर या कार के अंदर की हवा गर्म रहती है, तो नमी ठंडी सतहों से टकराकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। यही कंडेनसेशन बाद में नमी, फंगस और फिसलन जैसी समस्याओं की वजह बनता है।

घरों में क्यों बढ़ती है परेशानी?

विशेषज्ञों का कहना है कि लगभग हर पांच में से एक घर में कंडेनसेशन से जुड़ी दिक्कतें देखी जाती हैं। इसका असर खिड़कियोंऔर दीवारों और खिड़की की सिल पर साफ नजर आता है। लगातार नमी रहने से फफूंदी पनपने लगती है, जिससे सांस से जुड़ी बीमारियां, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण लोग हीटर और सेंट्रल हीटिंग का इस्तेमाल सीमित कर रहे हैं, जिससे घरों में नमी और ज्यादा फंस जाती है।

कारों में कंडेनसेशन बनता है खतरा

कंडेनसेशन की समस्या सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। सर्दियों में कारों के शीशों पर अंदर से जमने वाली नमी ड्राइविंग के दौरान बड़ा खतरा बन सकती है। सुबह-सुबह कार के शीशों पर पानी या धुंध जम जाने से विज़िबिलिटी कम हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कार के अंदर लगातार नमी रहने से सीटों में बदबू, फंगस और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को नुकसान पहुंचने का भी डर रहता है।

घरेलू और सस्ता उपाय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंडेनसेशन से निपटने के लिए हर बार महंगे उपाय जरूरी नहीं होते। चावल जैसी साधारण चीजें हवा में मौजूद नमी को सोखने में मदद कर सकती हैं। खिड़की के पास या कार के डैशबोर्ड पर एक कटोरी चावल रखने से अतिरिक्त नमी कुछ हद तक कम हो सकती है।हालांकि विशेषज्ञ यह भी साफ करते हैं कि यह स्थायी समाधान नहीं है, लेकिन सर्दियों में कंडेनसेशन से होने वाली परेशानी को कम करने में यह एक आसान और किफायती तरीका जरूर हो सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि कंडेनसेशन को सिर्फ मौसमी परेशानी समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह घरों और गाड़ियों दोनों के लिए लंबी अवधि की समस्या बन सकता है।

Afifa Malik

Recent Posts

इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…

34 minutes ago

Bank Holiday Alert: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक लंबी छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…

44 minutes ago

उम्र बढ़ी, लेकिन और खतरनाक हुए Virat Kohli! IPL में 35 के बाद सबसे विस्फोटक प्रदर्शन

नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: परमाणु ठिकानों पर हमलों से गहराया संकट

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा…

1 hour ago

बार-बार घबराहट, तेज धड़कन और सांस फूलना? जानिए पैनिक अटैक क्या है और इससे कैसे संभलें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन…

4 hours ago

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

14 hours ago