Trending News

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मेदवार ने हासिल की जीत, महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: देश को नये उपराष्ट्रपति मिल गये हैं. मंगलवार (9 सितंबर) को हुए चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने 452 वोटों के साथ जीत दर्ज की. उन्होंने विपक्ष के साझा प्रत्याशी और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान खत्म होने के बाद शाम 6 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और देर रात नतीजों का ऐलान किया गया.यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद कराया गया। इसी पद को भरने के लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान हुआ था.

बीजेपी के पास था आंकड़ों का लाभ

एनडीए को शुरुआत से ही संख्यात्मक बढ़त हासिल थी, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की ताकत विपक्ष से ज्यादा है. हालांकि मतदान गोपनीय बैलेट से हुआ, जिसमें पार्टी व्हिप लागू नहीं होता. बावजूद इसके, विपक्ष की उम्मीदों को झटका देते हुए राधाकृष्णन ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की.

यह मतदान नए संसद भवन में हुआ. सुबह 10 बजे मतदान की शुरुआत हुई और शाम 5 बजे तक सांसदों ने अपने वोट डाले. देर शाम गिनती शुरू हुई और एनडीए प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया.

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

2 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

4 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

5 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

6 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

7 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 hours ago