Latest News

बिहार: सासाराम से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’, विपक्षी नेताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बोला हमला

बिहार के सासाराम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की औपचारिक शुरुआत की, जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ हज़ारों की संख्या में लोग जुटे. मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी रही. रैली के दौरान ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़’’ के जोरदार नारे गूंजते रहे.

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में SIR के ज़रिए वोट चोरी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता इसे सफल नहीं होने देगी. खड़गे ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए है.

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संविधान को बचाने की बात दोहराते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह संविधान बचाने की लड़ाई है. आरएसएस और बीजेपी देशभर में संविधान को खत्म करना चाहते हैं. बिहार में SIR के जरिए नए वोटरों को जोड़कर, पुराने वोटरों को हटाकर चुनाव चोरी की साजिश की जा रही है. हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे. चुनाव आयोग क्या कर रहा है, यह पूरे देश को मालूम है.”

वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से वोट अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा, “बाबा साहब ने हर नागरिक को वोट देने का समान अधिकार दिया, लेकिन बीजेपी चुनाव आयोग के माध्यम से यह अधिकार छीनना चाहती है. अगर आज वोटर लिस्ट से नाम कटे तो कल पेंशन और राशन से भी नाम काट दिए जाएंगे. यह बड़ी साजिश है और बिहार की जनता इसे रोककर दिखाएगी.”

यात्रा के पहले ही दिन भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष सड़कों पर आक्रामक रूप से उतर चुका है.

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

8 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

11 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

12 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

13 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

14 hours ago