Latest News

दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद का बांग्लादेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, हाई कमीशन सेवाएं बंद

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के बाद तनाव बढ़ता देख भारत में भी इसका असर महसूस किया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन तेज़ हो गया है।

मंगलवार सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की। दिल्ली, कोलकाता, भोपाल और जम्मू समेत कई शहरों में दीपू की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई की और कई को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद यूनुस का पुतला भी फूंका।

इसी बीच, बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारत में सभी वीजा और काउंसलर सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है और यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले अगरतला में बांग्लादेश कॉन्सुलेट ने भी वीजा सेवाओं पर रोक लगा दी थी। यह कदम शनिवार को हाई कमीशन के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद उठाया गया।

news desk

Recent Posts

India-US Trade Deal: कुछ ही हफ्तों में हो सकता है ऐतिहासिक समझौता, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘समझौता बेहद करीब’

एक साल से अधिक समय से चल रही खींचतान, बैठकों का लंबा दौर और दुनिया…

9 minutes ago

SBI Data Leak: क्या डार्क वेब पर पहुंचा ग्राहकों का निजी डेटा? 3,897 रिकॉर्ड जांच के दायरे में

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़ी…

1 hour ago

बंगाल में दोहरी हत्या से हड़कंप, पत्नी का सिर मंदिर में रखने का आरोप, पिता को भी मार डाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

2 hours ago

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार जुर्माने पर केंद्र से टकराव

भगवंत मान के पेरिस दौरे पर नया विवाद, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने और जुर्माने का…

2 hours ago