Entertainment

NEET पेपर लीक पर बयान के बाद ‘Indian Idol’ से बाहर हुए विशाल दडलानी! सिंगर ने सेट से वीडियो शेयर कर खोला राज

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल दडलानी पिछले कुछ दिनों से अपने एक बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। NEET पेपर लीक मामले पर सरकार को आड़े हाथों लेने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह उड़ने लगी कि विशाल को रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ के जज पोजीशन से हटा दिया गया है। अब खुद विशाल दडलानी ने इन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए अफवाह उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है।

NEET मामले पर दिया था तीखा बयान


देश में चल रहे NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद पर विशाल दडलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने देश के एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए जनता से अपील की थी कि वे ‘अनपढ़ लोगों’ को सत्ता में न बिठाएं और हमेशा शिक्षित उम्मीदवारों को ही वोट दें। विशाल का यह तीखा बयान देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद गेस लगाए जाने लगे कि चैनल ने उन पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें शो से बाहर कर दिया है।

‘इंडियन आइडल’ के सेट से ही दिया करारा जवाब


इन तमाम अफवाहों के बीच विशाल दडलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर चौंकाने वाली बात कही है कि यह वीडियो किसी और जगह से नहीं, बल्कि ‘इंडियन आइडल 16’ के सेट से ही शूट किया गया है।

वीडियो में विशाल शुरुआत में रोने का नाटक करते दिखाई देते हैं, लेकिन अगले ही पल वे जोर से हंसते हुए कहते हैं— “Here I am, baby!” (मैं यहीं हूँ, बेबी)। उनके इस अंदाज ने साफ कर दिया कि वे कहीं नहीं गए हैं और शो का हिस्सा बने हुए हैं।

फैंस से की फेक न्यूज से बचने की अपील


विशाल ने वीडियो के जरिए अपने फैंस को सोशल मीडिया पर चल रहे झूठ के खिलाफ अलर्ट भी किया। उन्होंने कहा

“इंटरनेट पर आप जो कुछ भी देखते हैं, उस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आजकल बहुत ज्यादा मैनिपुलेशन चल रहा है। जो सही बात है उसे बिना डरे बोलते रहिए और अपनी लड़ाई जारी रखिए”

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

10 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

11 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

12 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

13 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

14 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

14 hours ago