खेल

Virat Kohli Instagram: किंग कोहली की धमाकेदार वापसी, इंस्टाग्राम अकाउंट फिर हुआ एक्टिव

इंस्टाग्राम की पिच पर विराट कोहली ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह अचानक विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया था। इससे उनके करोड़ों क्रिकेट फैंस मायूस हो गए और हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ ही समय बाद विराट का अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया। दूसरी ओर, 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले विराट कोहली के इंस्टाग्राम से अचानक गायब होने की वजह जानने को लेकर फैंस में अब भी उत्सुकता बनी हुई है।

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर लौटे

जैसे ही विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट के बंद होने की खबर आधिकारिक तौर पर सामने आई, वैसे ही कुछ ही घंटों बाद उनके इंस्टाग्राम पर लौटने की सूचना भी सामने आ गई। इस पूरे मामले पर न तो विराट कोहली की ओर से कोई बयान आया है और न ही इंस्टाग्राम की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है।

ऐसे में फैंस को लग रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कुछ ऐसा जरूर है, जिसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं, इसे किसी तकनीकी खराबी से जोड़कर भी अब तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
विराट के इंस्टाग्राम पर लौटने से फैंस खुश

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर दोबारा लौट आने से उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, ऐसे में उनके अचानक गायब होने से फैंस चिंतित हो गए थे।

इसमें कोई दो राय नहीं कि ‘किंग कोहली’ की डिजिटल पिच पर हुई वापसी ने उनके चाहने वालों को खुशी से भर दिया है।

news desk

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

7 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

7 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

7 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

8 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

8 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

8 hours ago