Trending News

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! सोते ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव

मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक बार फिर हिंसा का खूनी खेल देखने को मिला है। कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुल्लेन गांव में तड़के सुबह भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने हमला बोल दिया। इस बर्बर हमले में कुकी-जो समुदाय के तीन बेकसूर ग्रामीणों की मौत हो गई, जिनमें एक शादीशुदा जोड़ा भी शामिल है। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेरहमी दिखाते हुए गांव के 7 घरों को आग के हवाले कर दिया।

अंधाधुंध की फायरिंग

जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी गाड़ियों में भरकर आए उग्रवादियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से ग्रामीणों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। इस हमले में जिन 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई, फायरिंग के तुरंत बाद हमलावरों ने गांव के 7 घरों में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया।

संगठनों ने की निंदा

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव चरम पर है। कुकी संगठनों (जैसे कुकी इनपी मणिपुर – KIM) ने इस हमले के पीछे नागा उग्रवादी संगठनों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

ऑन-स्पॉट एक्शन

घटना की खबर मिलते ही मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की टीमें भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावर उग्रवादियों को पकड़ने के लिए जंगलों और आस-पास के इलाकों में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

news desk

Recent Posts

फ्रांस से इटली तक क्यों सड़कों पर उतरे लोग? महंगाई से लेकर शिक्षा बजट तक, आखिर यूरोप में क्यों भड़का गुस्सा?

नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…

3 hours ago

हर वक्त मोबाइल में डूबे रहते हैं? स्क्रीन की यह आदत मानसिक सेहत और अपनों से रिश्तों पर डाल सकती है असर!

नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…

3 hours ago

शरद पूर्णिमा की रात आखिर क्यों जागते हैं लोग? मां लक्ष्मी से श्रीकृष्ण की महारास तक, जानिए 4 अनोखी लोककथाएं

नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा की चांदनी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई मान्यताएं…

3 hours ago

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है, लेकिन उसका नाम…

3 hours ago