Entertainment

Netflix पर छाई विजय सेतुपति की ‘Maharaja’: सिर्फ एक डस्टबिन के लिए इतना बवाल? सस्पेंस ऐसा कि दिमाग चकरा जाए!

अगर आप बोरिंग फिल्मों से थक चुके हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपके ‘दिमाग की बत्ती’ जला दे, तो ‘Maharaja’ आपके लिए ही बनी है। 2024 की ये सबसे बड़ी सस्पेंस थ्रिलर अब Netflix पर तहलका मचा रही है। थिएटर्स में बवाल करने के बाद, अब ये फिल्म OTT लवर्स के बीच ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी हुई है।

Dustbin चोरी की रिपोर्ट और खौफनाक ट्विस्ट!
फिल्म का प्लॉट सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। एक सीधा-साधा नाई (विजय सेतुपति) पुलिस के पास जाता है और कहता है कि उसका ‘लक्ष्मी’ नाम का कूड़ेदान (Dustbin) चोरी हो गया है। पुलिस से लेकर ऑडियंस तक सबको लगता है कि ये क्या पागलपन है? लेकिन, असली खेल यहीं से शुरू होता है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, सस्पेंस की ऐसी परतें खुलती हैं कि आप अपनी पलकें झपकाना भूल जाएंगे।

विजय सेतुपति vs अनुराग कश्यप
स्टार पावर की बात करें तो फिल्म में दो बड़े एक्टर्स आमने-सामने हैं: एक तरफ जहा विजय सेतुपति ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया है कि वो ‘एक्सप्रेशन किंग’ क्यों हैं। बिना ज्यादा बोले उन्होंने जो इम्पैक्ट छोड़ा है, वो क्रिटिक्स के लिए काबिल-ए-तारीफ साबित हुआ है। वही दूसरी ओर फिल्म में विलेन के रोल अनुराग कश्यप इतने डरावने लगे हैं कि उन्हें देखकर सच में गूजबम्प्स महसूस होते हैं। विजय सेतुपति की फिल्म ‘Maharaja‘ अब Netflix पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में में ट्रेंड कर रही है।

news desk

Recent Posts

IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई।…

33 minutes ago

Hormuz Crisis: युद्ध के बीच 20 जहाजों पर हमले, 1900 वेसल्स फंसे; इंडियन नेवी चीफ बोले- हालात बेहद चिंताजनक

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पश्चिम एशिया में गहराते समुद्री संकट को…

50 minutes ago

ट्रंप की ‘वार वार्निंग’ से दलाल स्ट्रीट पर ‘ब्लैक थर्सडे’: 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, 11 लाख करोड़ स्वाहा

मुंबई/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आक्रामक बयान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था सहित भारतीय शेयर…

52 minutes ago

सौरव गांगुली बायोपिक: राजकुमार राव ने शुरू की ‘दादा’ की शूटिंग, फिल्म के टाइटल और मुहूर्त का हुआ खुलासा

बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम.एस. धोनी और…

2 hours ago

ट्रंप की दो टूक: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा खुद करें तेल आयातक देश, अमेरिका को अब जरूरत नहीं

वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

अप्रैल में लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानिए कौन-सा फोन ला रहा है क्या खास

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके…

5 hours ago