Trending News

विजय हजारे ट्रॉफी: ध्रुव जुरेल के शतक से UP की सातवीं जीत, बंगाल को पांच विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर

लखनऊ। ध्रुव जुरेल के तूफानी शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के सातवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल को पांच विकेट से हराकर एलिट ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

ध्रुव जुरेल ने 96 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्कों की मदद से 123 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा आर्यन जुयाल ने 65 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से 56 रन बनाए। कप्तान रिंकू सिंह ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि प्रियम गर्ग ने 24 रन का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में लगातार सातवीं जीत दर्ज की।

इससे पहले राजकोट में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल को 45.1 ओवर में 269 रन पर समेट दिया। कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया।

उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने नौ ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि विप्रज निगम ने 7.1 ओवर में 36 रन देकर दो सफलता हासिल की। करण और विप्रज निगम ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए।

पश्चिम बंगाल की तरफ से सुदीप कुमार घरामी ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। शहबाज अहमद ने 43 रन और आकाश दीप ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज यूपी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

12 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

13 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

17 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

18 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

18 hours ago