खेल

रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल के शतकों के बाद जीशान अंसारी की घातक गेंदबाजी, यूपी ने चंडीगढ़ को 227 रन से हराया

रिंकू सिंह का 56 गेंद में शतक, लगा दिए 10 चौके और 4 छक्के

लखनऊ। रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल की धमाकेदार शतकीय पारियों के बाद जीशान अंसारी की घातक गेंदबाजी के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में चंडीगढ़ को 227 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ यूपी ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम यूपी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 29.3 ओवर में मात्र 140 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं विप्रज निगम ने भी दो अहम सफलताएं हासिल कीं।इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम ग्रुप में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

इससे पूर्व टी-20 विश्व कप से पहले उत्तर प्रदेश के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा है। रिंकू ने महज 60 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

इस दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए 11 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। रिंकू सिंह की इस पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 367 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

रिंकू के अलावा आर्यन जुयाल ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 118 गेंदों पर 134 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी अहम योगदान देते हुए 57 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाए।
इसके अलावा समीर रिजवी ने 36 रन जोड़े, जबकि प्रशांत वीर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजकोट में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के इस मुकाबले में एलीट ग्रुप बी के तहत उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमें आमने-सामने हैं। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

उत्तर प्रदेश की शुरुआत हालांकि खराब रही और महज 2.1 ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आर्यन जुयाल और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ने इससे पहले हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था।

news desk

Recent Posts

UP Politics: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से योगी ने बताया 2027 का संकेत, बोले- ‘लड़ाई फिर….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी…

20 minutes ago

‘वोट चोरी’ और CEC विवाद के बीच दिल्ली में सियासत हाई: खड़गे के लंच पर टिकीं निगाहें, क्या तय होगी किसी बड़े आंदोलन की रूपरेखा?

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों सरगर्मी अपने चरम पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त…

30 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन के बीच टला कार्यक्रम

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है।…

1 hour ago

IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद में ठोका शतक, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले भारतीय कप्तान

लखनऊ । भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए…

2 hours ago

IND vs WI 1st T20I: नमन धीर का ऐतिहासिक डेब्यू, स्पिन जादू से ध्वस्त हुआ वेस्टइंडीज; बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा ऑलराउंडर नमन…

2 hours ago