Trending News

Vijay Hazare Trophy 2025-26: छठे राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल साफ, टॉप रन-स्कोरर और विकेट लेने वालों की लिस्ट में UP का दबदबा, देखें फुल लिस्ट

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में छठे राउंड के मुकाबले खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की अंक तालिका के साथ-साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। जहां कुछ टीमें लगातार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं या उस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं, वहीं कई नामी और दिग्गज टीमें अब भी जीत की तलाश में जूझती नजर आ रही हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यूपी ने अपने सभी छह मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है और अब उसकी नजर दूसरी बार खिताब जीतने पर टिकी है। कप्तान रिंकू सिंह की अगुवाई में टीम ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया है।

उत्तर प्रदेश का टॉप ऑर्डर इस समय जबरदस्त फॉर्म में है, जबकि गेंदबाजी में खास तौर पर जीशान अंसारी की घूमती गेंदें बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। जीशान अंसारी ने छह मैचों में 18 विकेट झटके हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं बल्लेबाजी में आर्यन जुयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में दो शतकों की मदद से 436 रन बनाए हैं और वह टॉप-4 रन स्कोरर्स में शामिल हैं।

एलीट ग्रुप A अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
कर्नाटक660000241.173
केरल642000160.933
झारखंड642000160.634
मध्यप्रदेश642000160.46
तमिलनाडु62400080.332
त्रिपुरा6240008-0.533
राजस्थान6150004-1.277
पुडुचेरी6150004-1.732

एलीट ग्रुप B अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
उत्तर प्रदेश660000241.845
विदर्भ642000160.95
बंगाल642000160.595
बड़ौदा642000160.32
हैदराबाद62400080.087
जम्मू-कश्मीर6240008-0.558
असम6150004-1.068
चंडीगढ़6150004-2.054

एलीट ग्रुप C अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
पंजाब651000201.7
मुंबई651000201.217
महाराष्ट्र633000121.416
छत्तीसगढ़633000120.108
गोवा63300012-0.134
उत्तराखंड63300012-0.798
हिमाचल प्रदेश62400080.007
सिक्किम6060000-3.58

एलीट ग्रुप D अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
दिल्ली651000201.305
हरियाणा641100180.387
सौराष्ट्र642000160.511
गुजरात633000120.939
ओडिशा63300012-0.039
रेलवे63300012-0.336
आंध्र6141006-0.545
सर्विसेज6060000-2.365

प्लेट ग्रुप अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
बिहार550000203.067
मणिपुर541000160.568
नगालैंड532000121.003
मेघालय52300080.107
अरुणाचल प्रदेश5140004-2.646
मिजोरम5050000-2.019

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

भीषण गर्मी में इन 5 बीमारियों के मरीजों पर मंडरा रहा ख़तरा, डॉक्टरों ने जारी किया अलर्ट!

भीषण गर्मी केवल असुविधा ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों वाले लोगों के…

8 minutes ago

RJ महवश का छलका दर्द! मंगेतर की बेवफाई ने पहुंचाया अस्पताल, बोलीं- ‘मैं Hallucinate करने लगी थी’

सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस RJ Mahvash ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे…

4 hours ago

राम चरण का रॉ और पावरफुल लुक बना चर्चा का विषय! ‘Peddi’ ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

राम चरण की अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर हाइप लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल…

4 hours ago

“जनता को नसीहत, खुद नॉर्वे की सैर…” पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पीएम मोदी के दौरे पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार…

4 hours ago

तब्बू ने जब कोरियोग्राफर सरोज खान को तोहफे में दे दिए थे अपने सोने के कंगन! 27 साल पुराने इस कल्ट गाने का दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर अपने पुराने लेकिन बेहद दिलचस्प किस्से को लेकर चर्चा…

4 hours ago