विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने चुपके से की सगाई?
हैदराबाद: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए. हालांकि, दोनों सितारों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल की शादी फरवरी 2026 में होने वाली है. हालांकि, अभी तक शादी की तारीख या वेन्यू को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, विजय और रश्मिका ने फिलहाल अपनी लाइफ के इस अहम पड़ाव को निजी रखना ही बेहतर समझा है.
रश्मिका की साड़ी वाली तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें
हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. तस्वीरों में उनका पारंपरिक अंदाज़ और माथे पर लगा तिलक देखकर फैन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया
कि ये तस्वीरें उनकी सगाई से जुड़ी हो सकती हैं. वहीँ रश्मिका ने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हैप्पी दशहरा माय लव्स. इस साल मैं थोड़ा ज़्यादा ग्रेटफुल महसूस कर रही हूं क्योंकि आप सबने ‘थम्मा’ ट्रेलर और हमारे गाने को जो प्यार दिया है, उसने मेरा हर पल और भी खास बना दिया है. जल्द ही प्रमोशन्स में आप सबसे मिलने का इंतज़ार नहीं हो रहा. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गई और फैन्स के बीच सगाई की चर्चा और भी तेज हो गई.
रिश्ते को लेकर हमेशा रखी प्राइवेसी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को अक्सर एक साथ देखा गया है. कभी हॉलीडे डेस्टिनेशन्स पर, तो कभी इवेंट्स में. लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है. न तो उन्होंने कभी इसे स्वीकार किया, न ही कभी खंडन किया. यही वजह है कि अब जब सगाई की खबरें आई हैं, तो फैन्स और मीडिया दोनों में उत्सुकता चरम पर है.
वर्क फ्रंट पर व्यस्त दोनों सितारे
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘थम्मा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बना रहे हैं. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे. यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. वहीं, विजय देवरकोंडा भी अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी.
फैन्स की उम्मीदें और सोशल मीडिया पर हलचल
दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पहले से ही दर्शकों को खूब पसंद आती रही है. अब जब उनकी सगाई की खबरें सामने आई हैं, तो फैन्स उन्हें “रियल लाइफ कपल गोल्स” बता रहे हैं. ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक, दोनों के नाम लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…