Trending News

16 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट्स पर लगेगी रोक! वियतनाम सरकार लाने जा रहा है सोशल मीडिया कानून

डिजिटल दुनिया में स्क्रॉलिंग और डबल-टैपिंग अब सिर्फ बड़ों का काम नहीं रहा, टीनएजर्स भी इसमें पूरी तरह डूबे हुए हैं। लेकिन वियतनाम सरकार अब इस डिजिटल एडिक्शन को थोड़ा रीसेट करने के मूड में है। बच्चों को इंटरनेट के साइड इफेक्ट्स और हार्मफुल कंटेंट से बचाने के लिए वियतनाम एक नया और सख्त नियम लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया एक्सपीरियंस पूरी तरह बदलने वाला है।

नो मोर पोस्ट्स, कमेंट्स या लाइक्स!

प्रपोज्ड ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब सोशल मीडिया पर अपनी मर्जी से कुछ भी पोस्ट नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, दूसरों की पोस्ट पर कमेंट करने, रीपोस्ट करने या लाइक बटन दबाने जैसी बेसिक एक्टिविटीज पर भी रोक होगी। सीधे शब्दों में कहें तो बच्चे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देख तो सकेंगे, लेकिन एक्टिवली रिएक्ट या पोस्ट नहीं कर पाएंगे।

पेरेंट्स की एंट्री और अकाउंट्स पर कंट्रोल

अब बिना पेरेंट्स की मंजूरी के अकाउंट बनाना मुमकिन नहीं होगा। नए नियम के तहत 16 साल से कम उम्र के टीनएजर्स केवल अपने माता-पिता या गार्जियंस की जानकारी और परमिशन के आधार पर ही सोशल मीडिया पर रजिस्टर हो सकेंगे। इसके साथ ही, बच्चे इंटरनेट पर कितना समय बिता रहे हैं और क्या देख रहे हैं—इसकी मॉनिटरिंग और कंट्रोल की जिम्मेदारी पूरी तरह पेरेंट्स के कंधों पर होगी।

टेक कंपनियों के लिए सख्त ‘क्लीन अप’ ऑर्डर्स

सिर्फ पेरेंट्स ही नहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी टेक जायंट्स की भी जवाबदेही तय की जा रही है। सोशल मीडिया कंपनियों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यूजर्स की सही उम्र वेरीफाई करनी होगी। इसके अलावा, हिंसा, अश्लीलता, ऑनलाइन गैंबलिंग और सुसाइड जैसे डेंजरस कंटेंट को तुरंत ब्लॉक करने और बच्चों को हाई-लेवल प्राइवेसी देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

बाकी दुनिया भी फॉलो करेगी?

वियतनाम ऐसा कदम उठाने वाला पहला देश नहीं है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देश 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर पाबंदी लगा चुके हैं। मेंटल हेल्थ, साइबर बुलिंग और प्राइवेसी की चिंताओं को देखते हुए अब दुनियाभर की सरकारें बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर सीरियस हो रही हैं। अब देखना यह है कि वियतनाम का यह ‘स्मार्ट मूव’ कितना कारगर साबित होता है।

news desk

Recent Posts

अंगूठा सीधा है या मुड़ा हुआ? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बनावट खोल सकती है आपके स्वभाव के कई राज, जानें क्या कहता है आपका अंगूठा

नई दिल्ली: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति…

8 hours ago

उत्तर प्रदेश हॉकी का बड़ा फैसला: डॉ. उत्कर्ष सिन्हा को अहम जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हॉकी को नई दिशा देने और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर…

10 hours ago

हल्द्वानी विवाद: खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! अज्ञात के खिलाफ BNS और SC/ST एक्ट में FIR दर्ज, जानें पूरा घटनाक्रम

हल्द्वानी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

11 hours ago

तृषा-विजय की डेटिंग चर्चा के बीच बड़ा विवाद! कंगना का समर्थन, विजय की चेतावनी

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर पर्सनल रिलेशनशिप और सियासत आमने-सामने नजर आ रही…

11 hours ago

सऊदी पर हूतियों का हमला… क्या अब एक्टिव होगा ‘3 देशों’ का रक्षा समझौता?

एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला और दूसरी तरफ कुछ ही हफ्ते…

13 hours ago