Trending News

PAK पर शानदार जीत के बाद हार्दिक पंड्या क्यों भिड़े यूपी के क्रिकेटर कुलदीप से? वीडियो में देखें रिंकू सिंह का बीच-बचाव

कोलंबो। ईशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह हावी रही और 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 18 ओवर में 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

इस तरह से टीम इंडिया ने सुपर-आठ में प्रवेश कर लिया। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव के साथ हार्दिक पंड्या की बहस को लेकर एक वीडियो चर्चा में आ गया है। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि बीच में रिंकू सिंह ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया।

मैच के बाद खिलाड़ियों में हाथ मिलाने को लेकर विवाद, कुलदीप यादव पर सूर्यकुमार और हार्दिक का गुस्सा

मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने कुलदीप यादव के साथ बुरा व्यवहार किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला तब बिगड़ा जब कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या के बीच झड़प हुई। इस झड़प की शुरुआत पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हुई थी। दरअसल, शाहीन अफरीदी पर जब हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव के पास आसान कैच आया, लेकिन उन्होंने उसे पकड़ने में चूक कर दी। कैच छूटते ही गेंद बाउंड्री पार चली गई और छक्का लग गया।

इस गलती से हार्दिक पंड्या भड़के, और मैच खत्म होने के बाद अपने गुस्से का इजहार कुलदीप यादव के साथ किया। विवाद बढ़ता देख रिंकू सिंह बीच में आ गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

news desk

Recent Posts

ऑनलाइन दुल्हन की तलाश ने डुबोई मेहनत की कमाई! ग्वालियर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों से ऐंठे 24,500 रुपये

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शादी का रिश्ता तलाशना दो परिवारों को भारी…

7 hours ago

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत! सीने के दर्द से लेकर सांस फूलने तक, जानें सबसे कॉमन लक्षण और अस्पताल पहुंचने से पहले क्या करें

नई दिल्ली: हार्ट अटैक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक…

7 hours ago