लखनऊ। नेशनल हाईवे-9 पर स्टंटबाजी और लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच युवक बाइक पर सवार दिख रहे हैं और ट्रैफिक नियमों की खुलकर अवहेलना कर रहे हैं। कुछ युवक बाइक के किनारे लटके हुए हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा पैदा हो सकता था।
यह मामला हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की। हापुड़ पुलिस ने संबंधित युवकों पर 31,000 रुपये का चालान काटा।
सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से न सिर्फ नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि जीवन को भी खतरा रहता है।
वीडियो सामने आते ही हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस सतर्क हो गई। ट्रैफिक प्रभारी छवि राम ने बताया, “सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से हमें पता चला कि बाइक पर क्षमता से अधिक सवार थे और खतरनाक तरीके से वाहन चलाया जा रहा था। संबंधित वाहन पर ₹31,000 का चालान किया गया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी जान को जोखिम में न डालें।”
लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…
अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…
अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…
टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी…
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों…
तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव परिणाम तेजी से सामने…