अन्य

लव जिहाद पर वीएचपी सख्त!– नवरात्रि आयोजनों में पहचान छुपाकर आने वालों की होगी नो एंट्री

नई दिल्ली – विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने नवरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. परिषद ने कहा है कि इन आयोजनों में अब सिर्फ हिंदू युवाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा. VHP के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड दिखाना होगा और माथे पर तिलक लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही, आयोजनों में शामिल होने के लिए कुछ धार्मिक नियमों का पालन भी जरूरी रहेगा.

‘लव जिहाद’ रोकने के लिए उठाया गया कदम

हिंदू संगठन का कहना है कि यह कदम ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है. संगठन का आरोप है कि कुछ लोग पहचान छुपाकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फँसाकर धर्मांतरण की ओर धकेलते हैं. हर साल त्योहारों से पहले इस तरह की चिंताएं दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से उठाई जाती रही हैं, और VHP की यह पहल भी उसी दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है.

गरबा पूजा है, सिर्फ नृत्य नहीं : VHP

वीएचपी के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा है कि गरबा केवल नृत्य का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देवी की पूजा का माध्यम है. उनका कहना है कि कुछ समुदाय मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते. इसलिए ऐसे लोगों को गरबा आयोजनों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. वीएचपी ने आयोजकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिनके तहत प्रवेश से पहले आधार कार्ड जांचना, माथे पर तिलक लगाना और पूजा करना अनिवार्य होगा. इन नियमों का उद्देश्य गरबा की धार्मिक पवित्रता को बनाए रखना है ताकि इसमें केवल वही लोग शामिल हों जो इसकी आस्था और परंपराओं को मानते हों.

बीजेपी और बजरंग दल की निगरानी

प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे गरबा आयोजनों पर नज़र रखेंगे. उन्होंने साफ किया कि गरबा पूजा और आस्था का विषय है. न कि मनोरंजन का जो लोग देवी में विश्वास नहीं रखते. उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री प्रशांत तितरे ने जानकारी दी कि नागपुर में गरबा पंडालों में आने वालों पर गौमूत्र का छिड़काव किया जाएगा. साथ ही, बीएचपी और बजरंग दल के वालंटियर्स पंडालों की निगरानी करेंगे और तय नियमों (गाइडलाइन्स) का पालन भी सुनिश्चित करेंगे.

आयोजकों के लिए सख्त निर्देश

बीएचपी के प्रदेश संयोजक नवीन जैन ने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है. इसमें सिर्फ हिंदुओं को ही प्रवेश मिलना चाहिए. आयोजकों से अपील की गई कि प्रवेश पर आधार कार्ड चेक हो और पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया जाए. उन्होंने कहा कि अंदर जाने से पहले देवी की प्रतिमा को प्रणाम करना अनिवार्य हो. जैन का कहना है कि यह पूजा है. न कि मनोरंजन, इसलिए शराब, नशा और स्मोकिंग पर रोक जरूरी है. उनका कहना है कि जो लोग देवी दुर्गा में विश्वास नहीं रखते या आयोजन की गरिमा भंग करते हैं. उन्हें इसमें शामिल नहीं होने देना चाहिए.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

8 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

8 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

8 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

8 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

8 hours ago