Trending News

नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, सरकार बोली-अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत हुई कार्रवाई

अमेरिका ने एक बार फिर आईएसआईएस के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित आईएसआईएस के गढ़ों को निशाना बनाते हुए कई आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर आईएसआईएस के ठिकानों को लक्ष्य बनाया गया है।

इस हमले को लेकर नाइजीरिया सरकार का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। सरकार ने कहा है कि आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से निपटने के लिए वह अमेरिका सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ निरंतर सुरक्षा और खुफिया सहयोग कर रही है। इसी सहयोग के तहत उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के जरिए सटीक कार्रवाई की गई।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह सहयोग अंतरराष्ट्रीय नियमों और द्विपक्षीय समझौतों के तहत किया जा रहा है। इसमें खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान, रणनीतिक समन्वय और अन्य आवश्यक सहयोग शामिल है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ये सभी गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता के सम्मान तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हैं।

news desk

Recent Posts

IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई।…

10 minutes ago

Hormuz Crisis: युद्ध के बीच 20 जहाजों पर हमले, 1900 वेसल्स फंसे; इंडियन नेवी चीफ बोले- हालात बेहद चिंताजनक

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पश्चिम एशिया में गहराते समुद्री संकट को…

27 minutes ago

ट्रंप की ‘वार वार्निंग’ से दलाल स्ट्रीट पर ‘ब्लैक थर्सडे’: 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, 11 लाख करोड़ स्वाहा

मुंबई/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आक्रामक बयान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था सहित भारतीय शेयर…

30 minutes ago

सौरव गांगुली बायोपिक: राजकुमार राव ने शुरू की ‘दादा’ की शूटिंग, फिल्म के टाइटल और मुहूर्त का हुआ खुलासा

बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम.एस. धोनी और…

1 hour ago

ट्रंप की दो टूक: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा खुद करें तेल आयातक देश, अमेरिका को अब जरूरत नहीं

वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

अप्रैल में लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानिए कौन-सा फोन ला रहा है क्या खास

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके…

5 hours ago