रांची। झारखंड में JPSC और JSSC (CGL) भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को राज्यभर के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में छात्र राजधानी रांची पहुंचे और विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। 9 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में युवाओं ने साफ कर दिया है कि जब तक CGL परीक्षा रद्द नहीं होती, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
सरकार द्वारा 98 प्रतिशत मांगें मान लेने के दावे पर छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कड़ा रुख अपनाया है। भूखे-प्यासे और कमजोर अवस्था में भी महतो ने स्पष्ट किया, “झारखंड का युवा अब समझौते के लिए नहीं, बल्कि क्रांति के लिए खड़ा है। हमें 1% समझौता भी मंजूर नहीं है, हमारी 100% मांगें पूरी होनी चाहिए।”
बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों के समर्थन पर देवेंद्र महतो ने कहा कि इस आंदोलन को किसी एक पार्टी का ठप्पा न दिया जाए। उन्होंने JMM और कांग्रेस के नेताओं को भी छात्रों के हक में आगे आने का न्योता दिया। महतो ने कहा, “यह लड़ाई किसी दल की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य की है।”
पुराने विधानसभा गेट से आगे बढ़े छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की है। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उन्हें लाठीचार्ज या पुलिसिया कार्रवाई का कोई डर नहीं है। छात्रों का विश्वास है कि सरकार उनकी जायज मांगों को सुनेगी।
समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…
16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…
न्यूयॉर्क। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत और उनके जिंदा होने को लेकर…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…