बाहुबली, द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ (2017) को एक भव्य फिल्म ‘बाहुबली- द एपिक’ के रूप में री-एडिट और री-मास्टर कर 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया जा रहा है.
मुंबई: भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने वाली एस.एस. राजामौली की महाकृति ‘बाहुबली’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. ‘बाहुबली, द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ (2017) को एक भव्य फिल्म ‘बाहुबली- द एपिक’ के रूप में री-एडिट और री-मास्टर कर 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया जा रहा है. हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर ले गया है और सिनेमा प्रेमी इस नए सिनेमेटिक अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ट्रेलर में नया जादू, IMAX और 4DX में भव्यता का नया स्तर
‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर देखकर साफ है कि राजामौली ने अपनी इस मशहूर कहानी को और भी शानदार और नया बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास), भल्लाल देव (राणा दग्गुबाती), और शिवगामी देवी (रम्या कृष्णन) की कहानी को नए सिरे से री-मास्टर किया गया है. ट्रेलर में दिखाए गए विशाल युद्ध दृश्य, भव्य सेट्स, और इमोशनल मोमेंट्स IMAX, D-Box, और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव अनुभव देने का वादा करते हैं. पिछले एक दशक में सिनेमेटिक टेक्नोलॉजी में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए, राजामौली ने विजुअल्स और साउंड को अपग्रेड किया है. “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” जैसे आइकॉनिक सवाल और कहानी के ट्विस्ट्स को नए फॉर्मेट में फिर से जीवंत किया गया है, जो पुराने फैन्स के लिए नॉस्टैल्जिया और नए दर्शकों के लिए ताजगी का मिश्रण है.
री-रिलीज का क्रेज: बॉक्स ऑफिस पर धमाके की उम्मीद
‘बाहुबली 2’ अपने समय में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट थी, जिसने 10-11 करोड़ का फुटफॉल हासिल किया और 1975 की ‘शोले’ (12 करोड़ फुटफॉल) के बाद दूसरी सबसे ज्यादा दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने वाली फिल्म बनी. साउथ में री-रिलीज का क्रेज पहले से ही जबरदस्त है, और हाल के वर्षों में हिंदी फिल्मों जैसे ‘सनम तेरी कसम’, ‘तुम्बाड़’, और ‘लैला मजनूं’ ने री-रिलीज में अपनी मूल रिलीज से ज्यादा कमाई की है. ‘बाहुबली- द एपिक’ के साथ राजामौली का यह प्रयोग भारतीय सिनेमा में पहली बार दो फिल्मों को एक में समेटने का है. प्रीमियम फॉर्मेट्स और नई एडिटिंग के साथ यह फिल्म न सिर्फ पुराने दर्शकों को आकर्षित करेगी, बल्कि नई पीढ़ी को भी ‘बाहुबली’ के जादू से रूबरू कराएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह फिल्म सही माहौल बना पाई, तो यह कई नई रिलीज को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ सकती है.
फैन्स का उत्साह चरम पर
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर जबरदस्त उत्साह है. एक फैन ने लिखा, “IMAX में बाहुबली का युद्ध दृश्य देखने का सपना सच होने जा रहा है!” एक अन्य ने कहा, “राजामौली ने फिर से साबित कर दिया कि वो भारतीय सिनेमा के बादशाह हैं” 31 अक्टूबर को ‘बाहुबली- द एपिक’ के साथ राजामौली का सिनेमाई भौकाल फिर से थिएटर्स में गूंजेगा.
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…
भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…