खेल

UPCA ने यूपी टी-20 लीग 2026 को लेकर उठाया बड़ा कदम, इस नए बदलाव से बदल जाएगी पूरी सूरत

उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस साल का यूपी टी-20 लीग रोमांच और भी बढ़ाने वाला है। सिर्फ बल्ले और बॉल तक सीमित नहीं, बल्कि स्टेडियम में फिल्मी सितारों की मौजूदगी भी खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने इस बार लीग को आईपीएल की तर्ज पर ग्लैमरस बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत हर टीम के साथ एक मेंटर जुड़े रहेंगे, जो मैच के दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे।

फिल्मी सितारे बने मेंटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर टीम के मेंटर के तौर पर सांसद और अभिनेता रवि किशन जुड़ चुके हैं। वहीं अन्य टीमों के लिए बॉलीवुड के बड़े नाम जैसे सुनील शेट्टी, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीस से संपर्क किया जा रहा है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर का मानना है कि इस कदम से स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ बढ़ेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को नया अनुभव मिलेगा।

दो नई टीमों की एंट्री से बढ़ा रोमांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल लीग में पहले से छह शहरों की टीमें भाग ले रही थीं, लेकिन इस बार टीमों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। दो नई टीमों के जुड़ने से प्रदेश के और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। यूपीसीए के सीनियर मेंबर संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीमों की संख्या बढ़ने से मुकाबला और भी रोमांचक होगा।

स्टेडियम में होगी धमाकेदार महफिल

अधिकतर मैच कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा वाराणसी में नया स्टेडियम तैयार है, जहां भी मैच आयोजित किए जा सकते हैं। चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि, “भले ही पिछली बार दर्शकों का उत्साह उतना न रहा हो, इस बार मैदान में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा। आईपीएल की तर्ज पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं।”

लीग का शेड्यूल जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा और सभी मुकाबले अगस्त 2026 में खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस साल का सीजन न केवल रोमांचक होगा बल्कि सितारों के रंगीन अंदाज से भी भरपूर रहेगा।

news desk

Recent Posts

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सनातन समाज को बांटने की हो रही साजिश

लखनऊ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई…

8 hours ago

‘डबल इंजन’ की सरकार ज्यादा तेल पी रही है… आकाश आनंद का BJP पर तंज, अखिलेश यादव को भी घेरा

सहारनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर के…

9 hours ago

चेहरे पर नकाब, हाथों में हथौड़े और पुलिस पर हमले… फ्रांस में कौन हैं ये ‘कैसर्स’, जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बना रहे हिंसक?

पेरिस: फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन…

10 hours ago

NEET की तैयारी के बीच 18 वर्षीय छात्रा की मौत, कमरे से मिला सुसाइड नोट; परीक्षा को लेकर जताई थी निराशा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा…

10 hours ago

20 में से 18 मिडटर्म चुनावों में हारी राष्ट्रपति की पार्टी, क्या ट्रंप बदल पाएंगे 76 साल पुराना रिकॉर्ड?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी…

10 hours ago

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, उड़ गए जेसीबी के परखच्चे; 1 की मौत, 7 गंभीर

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र…

10 hours ago