लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों के लिए सीनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम लखनऊ और नागपुर में होने वाले मैचों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
टीम की कमान मोरादाबाद के आर्यन जुयाल को सौंपी गई है, जबकि गाजियाबाद के माधव कौशिक को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन करते हुए 21 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
गाजियाबाद से सबसे अधिक खिलाड़ियों को मौका मिला है, वहीं लखनऊ, सहारनपुर, मोरादाबाद, कानपुर, मेरठ, वाराणसी और अन्य जिलों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को भी टीम में शामिल किया गया है।
यूपीसीए सीनियर पुरुष टीम (रणजी ट्रॉफी)
आर्यन जुयाल (कप्तान, मोरादाबाद), अभिषेक गोस्वामी (गाजियाबाद), माधव कौशिक (उपकप्तान, गाजियाबाद), आदित्य शर्मा (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), प्रशांत वीर (सहारनपुर), प्रियम गर्ग (मेरठ), कार्तिक यादव (फतेहपुर), विप्रज निगम (लखनऊ), शिवम शर्मा (मोरादाबाद), शिवम मावी (गौतम बुद्ध नगर), जीशान अंसारी (लखनऊ), कुनाल त्यागी (सहारनपुर), जसमेर ढांकर (रायबरेली), शुभ खन्ना (वाराणसी), नदीम (सहारनपुर), करण चौधरी (बुलंदशहर), रोहित द्विवेदी (लखनऊ), आशुतोष राय (गौतम बुद्ध नगर), विनीत दुबे (गाजियाबाद) और नलिन मिश्रा (गाजियाबाद)।
यूपीसीए अधिकारियों को उम्मीद है कि टीम लखनऊ और नागपुर में होने वाले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
कहते हैं, जब इंसान खुद को भगवान से ऊपर समझने लगता है और पाप करना…
नई दिल्ली। Vedanta Group और Adani Group के बीच Jaiprakash Associates के अधिग्रहण को लेकर…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…