खेल

UP vs विदर्भ : मावी ने सात विकेट लेकर विदर्भ की तोड़ी कमर, पहली पारी का स्कोर हुआ टाई

शिवम मावी की घातक गेंदबाज़ी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ जोरदार वापसी की है। रणजी ट्रॉफी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने विदर्भ को पहली पारी में 237 रन पर समेट दिया, जिससे मुकाबला पूरी तरह बराबरी पर आ गया। इससे पहले उत्तर प्रदेश की पहली पारी भी 237 रन पर सिमटी थी और इस तरह दोनों टीमों का स्कोर टाई रहा।

दूसरे दिन विदर्भ की टीम यूपी के 237 रनों के जवाब में मजबूत शुरुआत के इरादे से मैदान में उतरी थी, लेकिन शिवम मावी ने शुरुआती झटके देकर विदर्भ की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। मावी ने अमन मोखाडे, रोहित बिंकर और आर. समर्थ को पवेलियन भेजते हुए मैच पर यूपी की पकड़ मजबूत कर दी।

शिवम मावी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट झटके और उत्तर प्रदेश को एक बार फिर मुकाबले में ला खड़ा किया।

हालांकि जवाब में उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी की शुरुआत एक बार फिर निराशाजनक रही। टीम ने महज 17 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। अभिषेक गोस्वामी बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज़ केवल 9 रन ही बना सके।

समाचार लिखे जाने तक दूसरे दिन यूपी की टीम ने दो विकेट पर 22 रन बना लिए है। कप्तान आर्यन जुयाल 8 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे, जबकि आदित्य शर्मा अभी अपना खाता नहीं खोल सके थे।

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

3 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

6 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

7 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

8 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

8 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

9 hours ago